Uric acid kam karne wale food: शरीर में हाई यूरिक एसिड कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. आजकल हमारी बदलती लाइफस्टाइल के चलते यूरिक एसिड के बढ़ने की समस्या काफी आम हो गई है. खून या जोड़ों में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण कई हैं जैसे हमारा खानपान और डेली एक्टिविटीज. यूरिक एसिड बढ़ने के सबसे बड़े फैक्टर में प्यूरीन से भरपूर फूड्स को खाना है. यूरिक एसिड के जमा होने से किडनी की पथरी और गाउट जैसी गंभीर समस्याएं हो भी सकती हैं. इनसे शरीर और जोड़ों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है. बहुत से लोग पैरों के तलवों में दर्द, जोड़ों में दर्द और अकड़न की परेशानी झेलते हैं ये हाई यूरिक एसिड लेवल के लक्षण हैं. हालांकि यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब पेशाब या मलत्याग के दौरान यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं हो पाता इससे हाइपरयुरिसीमिया भी हो सकता है. बहरहाल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के उपाय करना बहुत जरूरी हैं. कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से यूरिक एसिड को काबू में रखा जा सकता है. अगर आप अपने यूरिक एसिड को घटाना चाहते हैं तो यहां हम कारगर तरीके बता रहे हैं. जानिए कैसे कंट्रोल करें यूरिक एसिड.
यूरिक एसिड घटाने के लिए 5 अचूक फूड्स | 5 Surefire Foods To Reduce Uric Acid
1. यूरिक एसिड घटाने के लिए नींबू
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है. ये शरीर में कैल्शियम कार्बोनेट को बढ़ाकर शरीर की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. नींबू में साइट्रिक एसिड होता है. ये एक कार्बनिक यौगिक यूरिक एसिड क्रिस्टल को तोड़ने में मदद कर सकते हैं. यह शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को भी कम करता है. विटामिन सी टिश्यू को मजबूत करता है और जोड़ों में दर्द कम करता है. रोजाना एक गिलास ताजा नींबू का रस यूरिक एसिड को घटाने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. खट्टी काली चेरी
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खट्टी काली चेरी किडनी की पथरी और गाउट के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है. इसलिए खट्टी काली चेरी यूरिक एसिड को घोलने में कारगर साबित हो सकती है. यह एसिड में सीरम लेवल को भी कम कर सकता है. ये चेरी यूरिक एसिड क्रिस्टल को बेअसर कर शरीर से इसकी मात्रा को कम करने में मददगार हो सकती है.आप या तो हर दिन एक मुट्ठी चेरी का सेवन कर सकते हैं या एक गिलास ताजी काली चेरी ले सकते हैं.
3. नीम
ये एक ऐसी कारगर जड़ी बूटी है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कर सकती है. दर्द कम करने और सूजन कम करने के लिए प्रभावित एरिया पर या सूजे हुए जोड़ों पर नीम का पेस्ट लगाएं. नीम का तेल और सप्लीमेंट्स यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित हो सकती है.

Photo Credit: iStock
4. त्रिफला
यह एक लंबे समय से उपयोग की जाने वाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग कई दोषों या समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है. त्रिफला का अर्थ है तीन फल, बिभीतकी, आमलकी और हरीतकी. ये सभी हर्बल फल हैं जिनमें भरपूर मात्रा में गुण होते हैं. त्रिफला शरीर में यूरिक एसिड के इलाज का प्रभावी तरीका माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं.
5. गिलोय
इसमें औषधीय गुण होते हैं. गिलोय का रस गाउट का प्रभावी उपचार करने में मददगार साबित हो सकता है. ये शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को बेअसर करने में मदद करता है. गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं जो गठिया और यूरिक एसिड सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर हो सकते हैं.
Jaggery Health Benefits: जानिए खाली पेट गुड़ खाने के कमाल के स्वास्थ्य लाभ
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं