Foods For Uric Acid: जब आप सही डाइट लेते हैं, तो आपके बीमार पड़ने की संभावना न के बराबर होती है. यहां तक कि जब आप बीमार पड़ते हैं तब भी सही खाना आपको जल्द रिकवरी की राह पर ले जा सकता है. यह गाउट जैसी बीमारियों के लिए और भी सही है. हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) में कुछ फूड्स खाने से कुछ राहत मिल सकती है. अगर आपका यूरिक एसिड सामान्य से ज्यादा है, तो फल, साबुत अनाज और कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने से मदद मिल सकती है. यहां कुछ फूड्स हैं जो यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं.
यूरिक एसिड को कम करने के लिए फूड्स | Foods to reduce Uric Acid
1. केले
अगर आपको हाई यूरिक एसिड के कारण गाउट हो गया है, तो डेली एक केला खाने की सिफारिश की जाती है. ये आपके खून में यूरिक एसिड कम कर सकता है, जिससे आपके गाउट के ट्रिगर का खतरा कम हो जाता है. केले में प्यूरीन बहुत कम होता है ये एक नेचुरल कॉम्पोनेंट जो यूरिक एसिड में टूट जाता है. इससे ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. सेब
सेब में हाई डायटरी फाइबर होता है, जो यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद करता है. फाइबर ब्लड फ्लो से यूरिक एसिड को एब्जॉर्ब करता है और आपके शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है. सेब भी मैलिक एसिड से भरपूर होते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड के प्रभाव को बेअसर कर देते हैं.

Photo Credit: Photo: iStock
3. चेरी
चेरी में एंथोसायनिन नामक एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट होता है. जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है.
4. कॉफी
द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कॉफी का सेवन गाउट के खतरे को कम कर सकता है. हालांकि, आपको कॉफी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
5. खट्टे फल
संतरे और नींबू जैसे फल विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं. इन फूड्स को शामिल करने से आपको शरीर में हेल्दी यूरिक एसिड लेवल को बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं