- इंडियन फूड आइटम्स हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं.
- मोटापा कई बीमारियों की जड़ है.
- आज हम आपको पांच ऐसे ग्रीन सुपरफूड बताने जा रहे हैं.
Vegetables For Weight Loss: इंडियन क्यूज़ीन दुनिया की वन ऑफ द बेस्ट क्यूजींस में से एक है. खास बात यह है कि भारतीय खाने में इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजें ऐसी है जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. एक नहीं बल्कि कई स्टडीज ये बताती हैं कि इंडियन फूड आइटम्स हेल्थ के लिए काफी ज्यादा बेनिफिशियल हैं. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक कई ऐसी खाने की चीजें हैं जो आपकी मदद करती हैं. मोटापे की बीमारी को ही ले लीजिए. यह आज के समय की सबसे खतरनाक बीमारी है जो शरीर में एक्स्ट्रा फैट के जमा होने के कारण होती है. या यूं कहें तो मोटापा कई बीमारियों की जड़ है. आज हम आपको पांच ऐसे ग्रीन सुपरफूड बताने जा रहे हैं जो आपके घर के किचन में ही मौजूद है और जो आपके बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को बहुत तेजी से कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए हेल्दी और असरदार सब्जियां | Healthy And Effective Vegetables For Weight Loss
1) मूंग दाल
मूंग दाल में प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं. इसमें कम फैट होता है साथ ही ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है जिसके कारण पेट भरा रहता है और भूख कम लगने लगती है. जब आपको भूख कम लगेगी तो आप कम खाएंगे और आपकी बॉडी पर एक्स्ट्रा फैट भी जमा नहीं होगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
2) मिर्च
काली मिर्च में पाया जाने वाला थर्मोजेनिक पदार्थ कैप्साइसिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. साथ ही ये फैट बर्न करने में मदद करता है. अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो काली मिर्च का सेवन शुरू कर दें.
3) इलायची
इलायची, जिसे "मसालों की रानी" भी कहा जाता है, एक थर्मोजेनिक पौधा है जो शरीर के टेम्परेचर को बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. मेटाबॉलिज्म के बढ़ने से वजन कम करने में मदद मिलती है.
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स, घर पर फटाफट इस तरीके से बनाएं

4) करी पत्ता
करी पत्ता शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता हैं. करी पत्ता शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
Underarms की स्मेल दूर करने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल, बेहद कारगर और आसान भी
5) ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और आपको वजन घटाने में मदद करती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करते है. ग्रीन टी पीने से एक नेचुरल प्रोसेस बन जाता है जिससे आपको भूख कम लगती है और आपके लिए वजन कम करना आसान हो जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं