विज्ञापन

मोटापा घटाने वाली दवाओं के विज्ञापनों पर सरकार की सख्ती, फार्मा कंपनियों को दी चेतावनी, जारी हुई एडवाइजरी

CDSCO Advisory On Weight Loss drugs: आजकल तेजी से वजन कम करने वाली दवाओं और इंजेक्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई है. कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मोटापा कम करने के लिए ऐसी दवाओं का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसी बढ़ते चलन को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने मोटापा घटाने वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के सीधे और छिपे हुए विज्ञापनों पर रोक लगाने की चेतावनी दी है. इस संबंध में फार्मा कंपनियों को नई एडवाइजरी जारी की गई है.

मोटापा घटाने वाली दवाओं के विज्ञापनों पर सरकार की सख्ती, फार्मा कंपनियों को दी चेतावनी, जारी हुई एडवाइजरी
CDSCO Advisory On Weight Loss drugs
Pexels

CDSCO Advisory On Weight Loss drugs: आजकल तेजी से वजन कम करने वाली दवाओं और इंजेक्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई है. कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मोटापा कम करने के लिए ऐसी दवाओं का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसी बढ़ते चलन को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने मोटापा घटाने वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के सीधे और छिपे हुए विज्ञापनों पर रोक लगाने की चेतावनी दी है. इस संबंध में फार्मा कंपनियों को नई एडवाइजरी जारी की गई है.

भारत में कौन-सी मोटापा घटाने वाली दवाएं दी जाती हैं?

भारत में मोटापा कम करने के इलाज के लिए कुछ दवाएं डॉक्टर की सलाह पर दी जाती हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा GLP-1 receptor agonists नाम की दवाओं की हो रही है. इस श्रेणी में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) और लिराग्लूटाइड (liraglutide) जैसी दवाएं शामिल हैं. ये दवाएं भूख कम करने में मदद करती हैं और ब्लड शुगर (Blood Sugar) को भी नियंत्रित करती हैं.

इसके अलावा ओरलिस्टैट (Orlistat) नाम की दवा भी लंबे समय से मोटापा कम करने के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. यह दवा शरीर में खाने से मिलने वाले फैट के अवशोषण को कम करती है. डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं का इस्तेमाल केवल मेडिकल सलाह पर ही करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार ने क्या कहा एडवाइजरी में?

सरकार की दवा नियामक संस्था सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन यानी CDSCO ने इस मामले में एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि GLP-1 जैसी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का आम लोगों के बीच प्रचार करना नियमों के खिलाफ है. सरकार ने GLP-1 receptor agonists जैसी वजन घटाने वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के सीधे या परोक्ष विज्ञापन पर रोक लगाने की चेतावनी दी.

CDSCO ने कहा कि अगर कोई कंपनी इन दवाओं का सीधे विज्ञापन करती है तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. साथ ही अगर कंपनियां डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या बीमारी के बारे में जागरूकता अभियान के नाम पर दवाओं का छिपा हुआ प्रचार करती हैं, तो इसे भी गलत माना जाएगा.

unsplash

unsplash

यह भी पढ़ें: चेहरा सूजे, वजन बढ़े? हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम(Cushing's syndrome), जानें लक्षण और इलाज

भ्रामक दावों पर भी होगी कार्रवाई

सरकार ने साफ किया है कि GLP-1 जैसी दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दी जा सकती हैं, आम जनता को इन्हें प्रमोट करना गलत है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई कंपनी यह दावा करती है कि उसकी दवा से पक्का वजन कम होगा, या वह डाइट और एक्सरसाइज की अहमियत को कम करके दिखाती है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. 

सरकार ने दवा कंपनियों को ईमानदार मार्केटिंग करने, सही जानकारी देने और दवाओं से जुड़े जोखिम के बारे में स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं. CDSCO ने सभी कंपनियों से इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com