विज्ञापन

Rock Salt Vs Black Salt: सेंधा नमक या काला नमक सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?

Rock Salt Vs Black Salt: अगर आप भी स्वाद के साथ सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नमक का चुनाव स्मार्टली करें. इस आर्टिकल में जानें एक दिन में कितना नमक खाएं.

Rock Salt Vs Black Salt: सेंधा नमक या काला नमक सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?
Rock Salt Vs Black Salt: कौन सा नमक है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद.

Rock Salt Vs Black Salt: नमक किसी भी खाने के स्वाद को बनाने और बिगाड़ने का काम करता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सेहत के लिए काला या सफेद कौन सा नमक ज्यादा फायदेमंद है. दरअसल आज के समय में हर कोई अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहा है. किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर भी लोगों में काफी बदलाव देख सकते हैं. अगर आप भी इस बात से कंफ्यूज हैं कि सेहत के लिए काला या सेंधा कौन सा नमक ज्यादा बेहतर हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि इस आर्टिकल में हम जानेंगे सेंधा नमक और काला नमक के फायदे. 

Latest and Breaking News on NDTV

​सेंधा नमक- (Rock Salt) 

​सेंधा नमक को हम लाहौरी नमक या हिमालयन सॉल्ट के नाम से भी जानते हैं. यह बाकी नमक की तरह समुद्र के पानी से नहीं बनाया जाता, बल्कि पहाड़ों की खदानों से निकलता है.

​इसमें किसी भी तरह की मिलावट या केमिकल प्रोसेस नहीं होता. यह पूरी तरह नेचुरल होता है.

सेंधा नमक के फायदे- (Sendha Namak Ke Fayde)

इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे लगभग 84 मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, आंखों को हेल्दी रखने और तनवा को कम करने में मददगार है. 

काला नमक- (Black Salt) 

​काला नमक जिसे हम अक्सर चाट या सलाद पर छिड़क कर खाते हैं. इसे चारकोल, छोटी हरड़ और कुछ मसालों के साथ गर्म करके बनाया जाता है, जिससे इसका रंग गहरा और खुशबू तीखी हो जाती है.

​स्वाद और खुशबू- इसमें सल्फर की वजह से एक खास तरह की महक आती है, जो इसे पाचन के लिए जादुई बनाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: A.I generated image.

​काला नमक के फायदे- (Kala Namak Ke Fayde)

​अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की शिकायत है, तो काला नमक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इतना ही नहीं ये सीने की जलन को कम करने और भूख को बढ़ाने में भी मददगार है. 

सेहत के लिए कौन ज्यादा बेहतर? (Which is better for health?)

​ब्लड प्रेशर- अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपके लिए सेंधा नमक सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रख सकता है.

​पेट के लिए- अगर आपको पेट की समस्या रहती हैं. तो खाने के बाद या सलाद में काला नमक शामिल कर सकते हैं. 

​एक दिन में कितना नमक खाएं- (How much salt should you eat in a day)

नमक चाहे कोई भी हो, उसकी मात्रा (Quantity) सबसे ज्यादा मायने रखती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम (लगभग एक छोटा चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  बच्चों को बिना डांटे कैसे करवाएं होमवर्क? जानें स्मार्ट पैरेंटिंग के आसान तरीके

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rock Salt Vs Black Salt, Which Is Better For Health Balck Salt Or Rock Salt, Ek Di Mein Kitna Namak Khaye, Sendha Namak Benefits, Kala Namak For Digestion, Best Salt For High Blood Pressure, Himalayan Pink Salt Benefits, Healthy Salt Options, Rock Salt In Hindi, Black Salt For Weight Loss, Salt For Acidity, Ayurvedic Benefits Of Salt, Sendha Namak Vs White Salt, Healthy Lifestyle Tips, Kitchen Health Hacks, Minerals In Rock Salt, Daily Salt Intake Limit.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com