Breakfast Mein Kya Khaye Kya Nahi: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है. यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि पूरे दिन के स्वास्थ्य और एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है. कई लोग सुबह जल्दबाजी में गलत चीजें खा लेते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह का संतुलित और पौष्टिक नाश्ता शरीर को जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है. इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है और थकान नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ते में ज्यादा नमक, चीनी और वसा (फैट) वाली चीजें शामिल की जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

कैसे होना चाहिए सुबह का नाश्ता-
सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होना चाहिए. इससे पूरे दिन शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह जल्दी उठकर ताजा और घर का बना नाश्ता करें. बाहर का जंक फूड और पैकेट वाले नाश्ते से जितना हो सके बचें.
सुबह नाश्ते में क्या नहीं खाएं- (What not to eat for breakfast in the morning)
एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के नाश्ते में ये गलतियां आम हैं. लोग आमतौर पर ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे चाय में अतिरिक्त चीनी, बिस्किट, केक या मिठाई, तला-भुना नाश्ता जैसे समोसा, कचौड़ी, परांठा या पकौड़े आदि. ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे नमकीन, चिप्स या अचार के साथ ही सबसे बड़ी गलती सुबह खाली पेट केवल चाय या कॉफी पीते हैं और पूरा नाश्ता छोड़ देते हैं.

सुबह के नाश्ते में क्या खाएं- (What to eat for breakfast)
ये आदतें धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं. ऐसे में बचाव जरूरी है. इसके लिए नाश्ते में दलिया, ओट्स, सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं. फल जैसे सेब, केला, संतरा, पपीता या मौसमी फल, अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना या मेथी के अंकुरित दाने, दही, सादा दही या फ्रूट योगर्ट के साथ ही पोहा, रोटी-सब्जी कम तेल वाली हरी सब्जी के साथ 1-2 रोटी नाश्ते के तौर पर ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मुट्ठी भर के नहीं, बल्कि गिनकर खाएं ड्राई फ्रूट्स! Apollo के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने Nuts खाना चाहिए?
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं