MI vs RCB LIVE Updates: वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रहा है. दोनों ओपनर पूर्व कप्तान विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर हैं.
इसेस पहले मुंबई जहां दो बदलाव के साथ उतरी है तो बेंगलुरू ने एक बदलाव किया है. अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद बेंगलुरु की नजरें सीजन की तीसरी जीत पर हैं. जबकि मुंबई दूसरी जीत की तलाश में हैं. दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैचों में वैभव का कहर देखने को मिला था और दोनों राजस्थान से मुकाबला हारी थीं. वानखेड़े में आज फैंस की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों पर होंगी. इस मुकाबले में आशा भोसले के निधन पर मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेगी. मुंबई और बेंगलुरु के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं. मुंबई 19 और बेंगलुरु 15 मैचों में विजयी रही है. (Live Scorecard)
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
MI vs RCB LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard Updates, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai
MI vs RCB LIVE Score: ट्रेंट बोल्ट की फिर हुई पिटाई
ट्रेंट बोल्ट की फिर पिटाई हुई है. फिल सॉल्ट ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा फिर इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. बेंगलुरू का रन रेट 11 से अधिक है. दोनों बल्लेबाजों को छक्के मारने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है.
3.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 33/0
MI vs RCB LIVE Score: बेंगलुरू की तेज शुरुआत
बेंगलुरु की तेज शुरुआत हुई है. बोल्ट के पहले ओवर में 13 रन आए जबकि दूसरा ओवर फेंकने हार्दिक पांड्या आए थे. कोहली ने छक्के के साथ रनों का खाता खोला है. दो ओवर हुए हैं और बेंगलुरु ने 22 रन जोड़ लिए हैं. यह हाई स्कोरिंग पिच है. देखना मजेदार होगा कि बेंगलुरु कितना स्कोर करती है. अगला ओवर फेंकने बोल्ट आएंगे.
2.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 22/0
MI vs RCB LIVE Score: आरसीबी की बैटिंग शुरू
आरसीबी ने शुरू की बल्लेबाजी, फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर..
MI vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार ने क्या कहा
रजत पाटीदार ने टॉस के दौरान कहा,"ज़ाहिर है, पहले बॉलिंग करते. लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं, यह बैटिंग के लिए अच्छा ट्रैक है. बॉल अच्छे बाउंस के साथ बैट पर अच्छी तरह आती है. तो सच कहूं तो, इससे ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ेगा. हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाने और उन्हें प्रेशर में रखने की कोशिश करेंगे. यह हमारा चौथा गेम है. जिस तरह से हमने पिछले कुछ मैच खेले हैं, उसमें बहुत सारी पॉज़िटिव बातें हैं."
बेंगलुरु ने आगे कहा,"पिछले मैच में, हम 97 पर 6 रन पर थे और फिर भी 200 से ज़्यादा स्कोर करने में कामयाब रहे. यह हमारे लिए एक पॉज़िटिव साइन है. हम यहां बहुत एन्जॉय करते हैं. जब भी हम आते हैं, हमें बहुत भीड़ देखने को मिलती है. यह चैलेंजिंग है, लेकिन साथ ही, मज़ेदार और एक्साइटिंग भी है. बस एक बदलाव है, हेज़लवुड की जगह डफ़ी आए हैं."
MI vs RCB LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले बॉलिंग करेंगे. यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है. हमने पहला गेम दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही लग रही है. यहां दूसरे नंबर पर बैटिंग करना हमेशा अच्छा होता है. मुझे लगता है कि यह एक बड़ा गेम है. बस हम आकर अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, मीटिंग्स में जिन चीज़ों के बारे में बात की है, उन्हें करना चाहते हैं, और बस खेल का मज़ा लेना चाहते हैं."
"हमने अच्छे विकेट मांगे थे और हमें वे मिल भी रहे हैं. जब तक आप एक बॉलर के तौर पर बॉल को सही जगह पर लैंड करते हैं और एक बैटर के तौर पर सही शॉट खेलते हैं, आप गेम में बने रहते हैं. वानखेड़े में पिछले कुछ सालों में, चेज़िंग कई टीमों के लिए काम आई है. हमारा होम ग्राउंड है, बाद में ओस भी आती है, इसलिए यह जानना अच्छा है कि आप किसका चेज़ कर रहे हैं, आप उसी हिसाब से अपनी इनिंग्स प्लान कर सकते हैं. चाहर और ग़ज़नफ़र की जगह मयंक मार्कंडे और मिशेल सेंटनर आए हैं."
MI vs RCB LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
I vs RCB LIVE Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता है और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक ने बताया कि उनकी टीम दो बदलाव के साथ उतरी है. जबकि बेंगलुरु की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.
MI vs RCB LIVE Score: बुमराह का 50वां मुकाबला
जसप्रीत बुमराह के लिए आज खास दिन होगा. वानखेड़े में आज उनका 50वां आईपीएल मैच होगा. इसके अलावा अर हार्दिक पांड्या एक विकेट लेते हैं तो इस वेन्यू पर उनके 50 आईपीएल विकेट पूरे हो जाएंगे.
MI vs RCB LIVE Score: वानखेड़े में किसका जलवा
वानखेड़े की करें तो रोहित शर्मा इस मैदान पर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2529 रन बनाए हैं. जबकि 19 बार 50+ स्कोर किया है.
वानखेड़े में आईपीएल में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का औसत दूसरा सबसे बेहतर है. वानखेड़े में किंग कोहली ने 45.8 की औसत से 641 रन बनाए हैं.
MI vs RCB LIVE Score: RCB के खिलाफ रोहित का चलता है बल्ला
रोहित शर्मा ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 848 रन बनाए हैं. 7 बार उन्होंने 50 या उससे अधिक का स्कोर किया है. रोहित आईपीएल में बेंगलुरु के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
MI vs RCB LIVE Score: विराट को मेगा रिकॉर्ड के लिए 78 रनों की जरूरत
अगर विराट कोहली आज 78 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे. कोहली ने मुंबई के खिलाफ 922 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 बार उन्होंने 50 या उससे अधिक का स्कोर किया है. कोहली 56 रन बनाते ही मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे.
MI vs RCB LIVE Score: छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी के करीब कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल में 297 छक्के जड़े हैं और अगर आज के मैच में वह 3 छक्के और लगाते हैं तो लीग के इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और तीसरे ओवरऑल खिलाड़ी बनेंगे. क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही आईपीएल में 300 से अधिक छक्के लगा पाए हैं.
MI vs RCB LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई ने हमेशा से बेंगलुरु के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. दोनों टीमें 34 मुकाबलों में आमने-सामने आई हैं. इस दौरान मुंबई ने 19 तो बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं. इसके अलावा बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर पर 12 मैचों में सिर्फ 4 बार हराया है.
MI vs RCB LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफ़ोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार.
MI vs RCB LIVE: मुंबई बनाम बेंगलुरु का महामुकाबला
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज वानखेडे़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं. मैत शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. आज कोहली, रोहित, बुमराह जैसे दिग्गज एक्शन में होंगे.