विज्ञापन

गर्मियों में आता है नाक से खून, तो इस पौधे का ऐसे करें इस्तेमाल, इन 4 समस्याओं में भी है मददगार

Benefits Of Sadabahar: सदाबहार एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते और फूल औषधीय गुणों से भरे हैं. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका इस्तेमाल.

गर्मियों में आता है नाक से खून, तो इस पौधे का ऐसे करें इस्तेमाल, इन 4 समस्याओं में भी है मददगार
Sadabahar Ke Fayde: सदाबहार के फायदे.

Sadabahar Health Benefits In Hindi: आयुर्वेद में कई शक्तिशाली और गुणकारी पौधों और फूलों के बारे में बताया गया है, जिनके उपयोग से कई बीमारियों का इलाज होता आया है. ऐसा ही दिखने में सुंदर और गुणकारी पौधा है सदाबहार का पौधा. अपने नाम की तरह इस खूबसूरत पौधे की पत्तियों से लेकर फूल भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं, हालांकि इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में कम ही लोग जानते हैं. 

सदाबहार एक साधारण सा दिखने वाला पुष्प है पर आयुर्वेद में इसे रक्त, त्वचा और चयापचय से जुड़ा एक महत्वपूर्ण द्रव्य माना गया है. आयुर्वेद यह स्पष्ट करता है कि हर वनौषधि तभी औषधि बनती है, जब उसे सही द्रव्य, सही मात्रा और सही विधि के साथ अपनाया जाए. इसका स्वाद कड़वा होता है और इसे रक्त शुद्धि का सबसे आसान तरीका माना गया है. इसके पुष्प का सेवन रक्त की अशुद्धियों को कम करता है, जिससे आधी से ज्यादा शारीरिक रोग पहले ही खत्म हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सदाबहार के फायदे- (Sadabahar Ke Fayde)

1. कफ-

आयुर्वेद में सदाबहार को कफ और पित्त नाशक माना गया है. अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो आसानी से त्रिदोषों को संतुलित किया जा सकता है.

2. नाक से खून-

गर्मियों में अक्सर नाक से खून आने की समस्या देखी जाती है. गर्मी में अधिक ताप की वजह से नाक से खून बहना शुरू हो जाता है. ऐसे में सदाबहार के फूल और अनार के फूलों का रस नाक में डालने से आराम मिलेगा. इन दोनों फूलों के रस की तासीर ठंडी होती है और रक्त को बहने से रोक सकती है.

3. घाव-

इसके पत्ते का चूर्ण और हल्दी की सहायता से घाव को जल्दी भरा जा सकता है. घाव को जल्दी ठीक करने, सूजन को कम करने और घाव की लालिमा को कम करने के लिए सहाबहार के पत्तों को पीसकर और हल्दी मिलाकर सीधा घाव पर लगाया जा सकता है, लेकिन यह सिर्फ छोटे घाव पर लगाएं. बड़े और पस पड़े घाव के लिए चिकित्सक की सलाह लें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

4. मासिक धर्म-

महिलाओं में अक्सर अनियमित मासिक धर्म की परेशानी देखी जाती है और नियमित करने के लिए महिलाओं को हॉर्मोन पिल्स का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में सदाबहार के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से गर्भाशय को मजबूती मिलती है और हॉर्मोन भी संतुलित रहते हैं. यह अधिक रक्तस्राव को भी नियंत्रित करता है.

5. ततैया-

अगर ततैया या कीट काट लेता है तो सूजन और दर्द से आराम पाने के लिए सहाबहार के पत्तों का लेप प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- तंबाकू और गांजा आपके दिमाग को जल्दी कर रहे हैं बूढ़ा, स्टडी में हुआ खुलासा!

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadabahar Benefits, Sadabahar Ke Fayde, Naak Se Khoon Kyu Aata Hai, Sadabahar Ke Patte Aur Phool Ke Fayde, Pili Tataiya Kat Le To Kya Lagaen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com