विज्ञापन

Beetroot Toast Recipe: आयरन से भरपूर नाश्ता चाहिए? चुकंदर टोस्ट है परफेक्ट ऑप्शन, सिर्फ 10 मिनट में हो जाता है तैयार

Beetroot Toast Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो, तो चुकंदर टोस्ट एक शानदार ऑप्शन है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं.

Beetroot Toast Recipe: आयरन से भरपूर नाश्ता चाहिए? चुकंदर टोस्ट है परफेक्ट ऑप्शन, सिर्फ 10 मिनट में हो जाता है तैयार
Beetroot Toast Recipe
AI

Beetroot Toast Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो, तो चुकंदर टोस्ट एक शानदार ऑप्शन है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ खून बढ़ाने में भी मदद करते हैं. यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं या अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है.

चुकंदर टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients To Make Beetroot Toast)

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 1 मध्यम आकार का उबला हुआ चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच बटर या ऑलिव ऑयल

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका

चुकंदर टोस्ट बनाने की विधि- (How To Make Beetroot Toast)

  1. सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, दही और नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह आपका टोस्ट टॉपिंग तैयार हो जाएगा. 
  2. अब ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें. आप चाहें तो तवे पर बटर या ऑलिव ऑयल लगाकर ब्रेड को क्रिस्प कर सकते हैं.
  3. अब तैयार चुकंदर मिक्स को टोस्ट पर अच्छी तरह फैलाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा काली मिर्च या हरा धनिया डाल सकते हैं. आपका हेल्दी चुकंदर टोस्ट तैयार है.

क्यों है चुकंदर टोस्ट हेल्दी- (Benefits Of Beetroot Toast)

चुकंदर शरीर में हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) को बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को मजबूत करता है. दही मिलाने से इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भी शामिल हो जाते हैं, जो आंतों के लिए अच्छे होते हैं.

इस टोस्ट को आप सुबह के नाश्ते (Breakfast) या शाम के स्नैक (Snack) के रूप में खा सकते हैं. बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है. अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा चीज भी डाल सकते हैं. 

Watch Video: कैसे बनाएं ब्रोकली टिक्की

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beetroot Toast Recipe, Healthy Breakfast Tiffin Recipes, Khoon Ki Kami Iron Ki Kami Kaise Dur Karein, Chukandar Toast Recipe Healthy Food Diet To Increase Iron Blood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com