सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है. इसमें ली गई डाइट हमारे मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और पूरे दिन की कार्यक्षमता को तय करता है. कई बार लोग जल्दबाजी में या आदत के चलते ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, खाली पेट कुछ खास तरह के फूड्स शरीर में एसिडिटी, ब्लड शुगर असंतुलन और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं.

सुबह के नाश्ते में क्या नहीं खाएं- (What not to eat in breakfast)
1. शुगर फूड-
एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह ज्यादा शुगर वाली चीजें खाने से शरीर पर तुरंत असर पड़ता है. जब आप खाली पेट मिठाइयां या पैकेज्ड जूस लेते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है. यह अचानक बढ़ोतरी शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी तेजी से ऊपर ले जाती है. इसके बाद कुछ समय में शुगर लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और भूख ज्यादा लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यही कारण है कि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स सुबह के समय संतुलित और कम शुगर वाला नाश्ता लेने की सलाह देते हैं.
2. फ्राइड फूड-
इसी तरह तली-भुनी चीजें भी सुबह के समय शरीर के लिए भारी पड़ सकते हैं. रिसर्च बताती है कि फ्राइड फूड्स में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो खाली पेट पचने में समय लेती है. इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है. सुबह का समय ऐसा होता है जब हमारा पाचन तंत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा होता है, ऐसे में तैलीय खाना उसे और ज्यादा दबाव में डाल देता है. इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन बेहतर माना जाता है.

Photo Credit: A.I generated image.
3. चाय और कॉफी-
कई लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, लेकिन यह आदत भी परेशानी बढ़ा सकती है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो खाली पेट कैफीन लेने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है. इससे एसिडिटी, जलन और कभी-कभी मतली जैसी समस्या भी हो सकती है. खासकर जिन लोगों को पहले से गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है.
4. ठंडी ड्रिंक्स-
सुबह के समय ठंडे ड्रिंक या फ्रिज में रखा खाना भी पाचन पर असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठंडा भोजन पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, क्योंकि शरीर को पहले उसे सामान्य तापमान पर लाने में ऊर्जा लगानी पड़ती है. इससे न केवल पाचन धीमा होता है, बल्कि पेट में भारीपन भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- 30 दिन तक रोजाना सलाद खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जान लें फायदे और नुकसान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं