विज्ञापन

Healthy Breakfast: सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट

Healthy Breakfast: नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन शमिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. प्रोटीन शरीर की बुनियादी जरूरत है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, भूख को नियंत्रित रखता है और दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है.

Healthy Breakfast: सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट
Healthy Breakfast: सुबह का नाश्ता क्यों है बेहद जरूरी.

Healthy Breakfast: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, अगर नाश्ते में प्रोटीन शामिल किया जाए तो सेहत और ऊर्जा दोनों को बड़ा फायदा पहुंचता है. प्रोटीन युक्त नाश्ता पूरे दिन आपको फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है. नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन शमिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. प्रोटीन शरीर की बुनियादी जरूरत है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, भूख को नियंत्रित रखता है और दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है. सुबह प्रोटीन लेने से दिन की शुरुआत अच्छी हो जाती है और दोपहर में अनावश्यक भूख लगने की समस्या भी कम होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रोटीन युक्त नाश्ते के फायदे

जब आपके नाश्ते में प्रोटीन होता है तो यह भूख पर नियंत्रण करता है. प्रोटीन खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती. इससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होती. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ दूध ही नहीं! ये 7 ड्रिंक्स भी शरीर में कैल्शियम बढ़ाने में कर सकते हैं मदद

हर रोज प्रोटीन युक्त नाश्ता मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है. मांसपेशियों की वृद्धि होती है. यह वजन नियंत्रण में भी कारगर है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद फायदेमंद है.

सुबह के नाश्ते में क्या खाएं

अब सवाल है कि सुबह के नाश्ते में क्या शामिल करें? प्रोटीन युक्त नाश्ता बनाना बहुत आसान है. आप अपने नाश्ते की प्लेट में पनीर पराठा या पनीर भुर्जी, दही के साथ फल और मुट्ठी भर मूंगफली, दूध के साथ ओट्स या दलिया, छाछ (बटर मिल्क) के साथ स्प्राउट्स, चीला (बेसन का) या मूंग दाल का चीला भी शामिल कर सकते हैं.

ये सभी विकल्प आसानी से उपलब्ध हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित और प्रोटीन युक्त नाश्ता न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी प्रसन्न और सक्रिय रखता है. ऐसे में सुझाव है कि सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें. अगर समय कम हो तो भी एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली जरूर खाएं. इससे दिन भर की कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com