विज्ञापन

मुट्ठी भर के नहीं, बल्कि गिनकर खाएं ड्राई फ्रूट्स! Apollo के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने Nuts खाना चाहिए?

Right Portion of Nuts: क्या आप भी 'हेल्दी' समझकर मुट्ठी भर-भर के खा रहे हैं ड्राई फ्रूट्स? इस आर्टिकल में जानें नट्स खाने सही तरीका.

मुट्ठी भर के नहीं, बल्कि गिनकर खाएं ड्राई फ्रूट्स!  Apollo के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने Nuts खाना चाहिए?
Dry Fruits Daily Limit: ड्राई फ्रूट्स का सेवन कब और कैसे करें. (AI Generated Image)

Healthy Snacking Tips: ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू और किशमिश का सेवन सभी लोग करते हैं. क्योंकि इन्हें पोषण का खजाना कहा जाता है. जब भी भूख लगती है, हम डिब्बा खोलते हैं और मुट्ठी भर-भर कर इन्हें खाना शुरू कर देते हैं. जिम जाने वाले हों या वजन घटाने की कोशिश करने वाले, ड्राई फ्रूट्स सबकी डाइट का हिस्सा होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह 'अच्छी आदत' असल में आपकी सेहत बिगाड़ रही है? जी हां आपने सही सुना.  ​हाल ही में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर अंशुमन कौशल (रोबोटिक और बैरिएट्रिक सर्जन) ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद जरूरी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि जिसे हम 'हेल्दी स्नैकिंग' समझते हैं, वह असल में एक 'सजाया हुआ कैलोरी बम' हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे.

Latest and Breaking News on NDTV

​डॉक्टर कौशल कहते हैं कि अक्सर लोग रात को भूख लगने पर नमकीन या बिस्किट के बजाय बादाम या काजू चुनते हैं. हमें लगता है कि यह 'गिल्ट-फ्री' खाना है. लेकिन हकीकत यह है कि कोई भी चीज अगर जरूरत से ज्यादा खाई जाए, तो वह शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है. "गिल्ट-फ्री होने का मतलब कैलोरी-फ्री होना नहीं है." 

​डॉक्टर के अनुसार: कितनी मात्रा है सही?

​डॉक्टर ने ड्राई फ्रूट्स को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटकर समझाया है ताकि आम आदमी इसे आसानी से समझ सके-

​1. कब और कितना खाएं-

  • ​बादाम- दिनभर में सिर्फ 5 से 7. इनमें विटामिन-E और मैग्नीशियम होता है, लेकिन कैलोरी बहुत ज्यादा.
  • ​अखरोट- सिर्फ 2 पूरे अखरोट (यानी 4 टुकड़े). यह दिमाग और ओमेगा-3 के लिए बेस्ट है.
  • ​चिया या अलसी के बीज- सिर्फ 1 छोटा चम्मच. फाइबर के लिए इतना काफी है.

2. ये हैं 'दिखावटी' ड्राई फ्रूट्स-

  • ​किशमिश- लोग इसे खून बढ़ाने के लिए खाते हैं, लेकिन इसमें 65% तक शुगर होती है. यह आयरन का कोई शॉर्टकट नहीं है.
  • ​काजू- इनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि हम रुक नहीं पाते. इसमें फैट ज्यादा होता है, इसलिए इसे कभी-कभी ही खाना चाहिए.
  • ​खजूर- एक मेजुल खजूर में लगभग 16 ग्राम चीनी होती है. यह एनर्जी तो देता है, लेकिन वजन भी तेजी से बढ़ा सकता है.

3. 'धोखेबाज' ड्राई फ्रूट्स- 

डॉक्टर ने हनी-रोस्टेड बादाम या फ्लेवर्ड ट्रेल मिक्स को 'फ्रॉड विंग' में रखा है. पैकेट बंद ये चीजें दिखने में हेल्दी लगती हैं, लेकिन इनमें ढेर सारी चीनी और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं.

​क्या है 'हेल्थ हेलो इफेक्ट'?

​डॉक्टर ने एक बहुत ही पते की बात कही है जिसे 'हेल्थ हेलो इफेक्ट' कहते हैं. इसका मतलब है कि जब हमें पता चलता है कि कोई चीज सेहतमंद है, तो हम उसका हिसाब रखना छोड़ देते हैं. हमें लगता है कि बादाम है तो कितना भी खा लो, फायदा ही करेगा. यही वह जगह है जहां हम गलती करते हैं और हमारा वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है.

​डॉक्टर अंशुमन कौशल के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स को दवा की तरह लेना चाहिए. सही डोज फायदा करेगी, ओवरडोज नुकसान. उनके बताए फॉर्मूले के हिसाब से:
​5 बादाम + 2 अखरोट + 1 चम्मच बीज = पूरे दिन के लिए पर्याप्त है.

ये भी पढ़ें- इस शख्स ने सिर्फ 2 महीने में घटाया 12 किलो वजन, शेयर किया अपना सिंपल डाइट प्लान

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eat Dry Fruits By The Number Not By The Handful, Apollos Doctor Reveals How Many Nuts You Should Eat In A Day, Ek Din Min Kitna Dry Fruits Khaye, Dry Fruits Benefits, Right Portion Of Nuts, Dr Anshuman Kaushal Apollo, Almonds Daily Limit, Walnuts Benefits, Side Effects Of Overeating Nuts, Healthy Snacking Tips, Weight Loss Diet, Calorie In Cashews, Raisins Sugar Content
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com