Asha Bhosle Passes Away LIVE News Updates: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं,उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. नियति देखिए... आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है. लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था. आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है. आशा भोसले के निधन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
LIVE News Updates on Legendary Singer Asha Bhosle's Death
Asha Bhosle Death Live: अमित शाह ने लिखा- सदैव हमारे दिलों में रहेंगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ''आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'
आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। हर तरह के संगीत में… pic.twitter.com/ICbqgW6j38
Asha Bhosle Death Live: हेमा मालिनी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा- आशा ताई अब नहीं रहीं
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भर दिया था, हमें यूं अकेला और दुखी छोड़कर चली गईं. यह मेरे लिए खासकर बहुत मुश्किल है, क्योंकि आशा जी के साथ मेरा एक गहरा जज्बाती जुड़ाव था. उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बेहद मशहूर बना दिया था. लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था; फिल्म इंडस्ट्री में मेरी कामयाबी में उन दोनों का योगदान बहुत बड़ा रहा है. यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!
Asha Bhosle Death Live: आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारत की सबसे आइकॉनिक और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज हमेशा बेमिसाल रही. उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.''
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle Ji, one of the most iconic and versatile voices India has ever known. Her extraordinary musical journey, spanning decades, enriched our cultural heritage and touched countless hearts across the world. Be it her soulful melodies or… pic.twitter.com/SbFrzf1Meu
Asha Bhosle Death Live: विशाल ददलानी ने लिखा- एक एरा का हुआ अंत
आशा भोसले के निधन पर कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है और एक अनंत काल की शुरुआत. आशा-जी हमें हमेशा सिखाती रहेंगी. आज उन्हें खोना, मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर, एक ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बस थोड़ा-बहुत ही परिचित था, लेकिन उनकी आवाज! उनका अंदाज! उनकी गायकी का विस्तार! उनका समर्पण! उनका जुनून! ये सभी हमारी संगीत संस्कृति का एक अमिट हिस्सा हैं! #AshaBhosle जी अमर हैं!
Asha Bhosle Death Live: एआर रहमान ने लिखा- वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी
एआर रहमान ने दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, वह उनकी आवाज के साथ हमेशा हमारी जिंदगी में जिंदा रहेंगी और उनका औरा भी. क्या आर्टिस्ट थीं. आशा भोसले.
करण जौहर ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह कहना कि आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया है, उनकी शान के हिसाब से बहुत कम होगा. आशा जी सबसे अलग थीं. एक ऐसी आवाज, जिसने न सिर्फ एक पीढ़ी को, बल्कि पूरे फिल्मी जगत को परिभाषित किया! मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन रहा हूं... आशा जी, आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा, और हम खुशनसीब हैं कि हमें उस जादू को महसूस करने का मौका मिला है, जो आप अपने पीछे हमेशा के लिए छोड़ गई हैं! आपको शांति और शक्ति मिले.
Asha Bhosle Death Live: सिंगर हर्षदीप कौर ने दी श्रद्धांजलि
सिंगर हर्षदीप कौर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आशा भोसले जी, "प्यार की आवाज", अब हमारे बीच नहीं रहीं. इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा. अभी पिछले महीने ही उनसे मुलाकात हुई थी और उनका आशीर्वाद लिया था. उनकी मौजूदगी का जादू हमेशा की तरह मुझे मंत्रमुग्ध कर गया. वह एक प्रेरणा थीं, संगीत की एक संस्था थीं. अपने सुरीले गीतों के जरिए वह हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगी.
Asha Bhosle ji “The Voice of Love” is no longer with us.. Unable to accept this news.. just met her last month and took her blessings.. her aura as always put me in awe.. She was an inspiration.. an institution of music.. she will always live with us through her melodious songs pic.twitter.com/hVdUy4P1Gz
Asha Bhosle Death News Live: अक्षय कुमार ने शेयर की आशा भोसले के साथ अनदेखी फोटो
सोशल मीडिया पर दिग्गज सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, आशा भोसले जी के निधन से मुझे जो क्षति हुई है. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.
No words can convey the loss I feel at Asha Bhosle ji’s demise. Unki surily awaaz hamesha hamesha ke liye amar rahegi. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/GNEl7QFt8M
Asha Bhosle Death News Live: रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आने वाले एक्टर रजत बेदी ने लेजेंड्री सिंगर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. उनकी फैमिली और परिवार को मेरी संवेदना.
#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Rajat Bedi says, "Big loss to the industry. I express my condolences to her family and all her fans..." pic.twitter.com/q253eLUwnx
Asha Bhosle Death News Live: जूनियर एनटीआर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर फोटो शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने पोस्ट शेयर किया. एक्स पर लिखा, आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और लाखों दिलों को छुआ. वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और जिसे हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.
Deeply saddened by the news of Asha Bhosle ji’s passing. Her magical voice was the heartbeat of Indian cinema for decades and touched millions of hearts. She leaves behind a legacy that will live on for generations and will always be remembered with respect and love. My deepest… pic.twitter.com/U81F2NBBeD
Asha Bhosle Death News Live: तेजस्वी यादव ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुःख
मशहूर संगीतकार आशा भोसले के निधन पर तेजस्वी यादव का बयान,संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम थी. आज उनका निधन हुआ है, संगीत दुनिया में बड़ी क्षति हुई है. हम लोग परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं ,उनकी आत्मा को शांति प्रदान की जाए.
Asha Bhosle Death News Live: मां आशा भोसले की निधन की बेटे ने की जानकारी
अस्पताल से बाहर आकर आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि यह बड़ी दुख की खबर है कि आशा भोसले जी का निधन हो गया है. उनको मल्टी ऑर्गन फेलियर था, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली.
#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, actor Rajat Bedi says, "Big loss to the industry. I express my condolences to her family and all her fans..." pic.twitter.com/q253eLUwnx