- जड़ी-बूटियों में स्किन के लिए लाभकारी गुण होते हैं.
- आपकी चेहरे की रौनक को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
- आंवला आयुर्वेदिक उपचारों में सबसे लोकप्रिय चीजों में से एक है.
Ayurvedic Herbs For Skin: जड़ी-बूटियों के उपचार और औषधीय गुणों से सभी परिचित हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कई ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो आपकी चेहरे की रौनक को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. पुराने समय से इनका बड़े पैमाने पर ब्यूटी रूटीन (Beauty Routine) के रूप में उपयोग किया जाता था. सदियों के उपयोग से यह देखा गया है कि जड़ी-बूटियों में स्किन के लिए लाभकारी गुण होते हैं. इनमें विटामिन, खनिज, एंजाइम और अन्य मूल्यवान गुण होते भी होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. यहां सर्दियों में अपनी स्किन की चमक (Skin Glow) को बनाए रखने के लिए कुछ हर्ब्स के बारे में बताया गया है जिन्हें आप स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में शामिल कर सकते हैं.
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए जड़ी बूटियां | Herbs For Healthy And Glowing Skin
1) तुलसी
यह सर्दी और खांसी में मददगार मानी जाती है, जो सर्दियों के दौरान आम हैं. यह त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है. तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें. उसे ठंडा होने दें. पत्तियों का पेस्ट बनाएं और त्वचा पर लगाएं. यह सूजन को कम करने मदद कर सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
2) हल्दी
इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह स्किन केयर का हिस्सा रहा है. यह दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करता है. हल्दी को बॉडी पैक या 'उबटन' के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. हल्दी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करती है.
3) आंवला
यह आयुर्वेदिक उपचारों में सबसे लोकप्रिय चीजों में से एक है. सर्दियों में कच्चा आंवला आसानी से मिल जाता है. रोजाना एक कच्चे आंवले का रस एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं. ये आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है.
बालों का झड़ना रोकने, डैंड्रफ हटाने और Hair Growth के लिए रामबाण है मेथी, यूं करें इस्तेमाल

4) एलोवेरा
यह एक शक्तिशाली मॉइस्चराइजर है और स्किन ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है. इसमें जिंक होता है, जिसका घाव, जलन और फोड़े-फुंसियों पर उपचारात्मक प्रभाव पड़ता है. एलोवेरा डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा चिकनी और चमकदार हो जाती है.
सुबह की ये 6 आदतें बढ़ा देती हैं आपका वजन, अचानक निकलने लगेगा पेट और बिगड़ जाएगा शेप
5) गुलाब
गुलाब जल एक शक्तिशाली स्किन टॉनिक है. यह त्वचा की सतह पर ब्लड टेस्ट में भी सुधार करता है. कहा जाता है कि गुलाब जल में विटामिन ए, सी, डी, ई और बी3 होते हैं. इसमें कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिज भी होते हैं. यह सेंसिटिव स्किन सहित सभी प्रकार की त्वचा पर सूट करता है. ये सर्दियों के दौरान त्वचा को तैलीय बनाए बिना ऑयली स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं