- क्या सोते समय आपकी नींद भी बार-बार डिस्टर्ब होती है?
- अक्सर कई लोग 7-8 घंटे की प्रॉपर नींद नहीं ले पाते हैं.
- हो सकता है कि आप ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से ग्रसित हो.
Signs Of Obstructive Sleep Apnea: दिन भर एक्टिव रहने के लिए हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमें दिनभर काम करने की एनर्जी देता है, लेकिन अक्सर कई लोग 7-8 घंटे की प्रॉपर नींद नहीं ले पाते है और बीच-बीच में उनकी नींद डिस्टर्ब होती रहती है, जिसे आमतौर पर हम स्लीपिंग डिसऑर्डर कहते हैं, लेकिन जब सांस रुकने या अटकने की वजह से आपकी नींद डिस्टर्ब होती है और आप बार-बार नींद में से उठ जाते हैं तो यह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया हो सकता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं इस बीमारी के बारे में और उसके लक्षण और इसका कारण.
क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया? (What Is Obstructive Sleep Apnea)
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नींद से संबंधित एक श्वसन विकार है. इसके कारण आप बार-बार नींद से जागते हैं या सोते समय बीच-बीच में जोर से सांस लेना शुरू कर देते हैं. इस प्रकार का एपनिया तब होता है जब आपके गले की मांसपेशियां नींद के दौरान रुक-रुक कर आराम करती हैं और आपके वायुमार्ग में रुकावट पैदा करती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लो कार्ब डाइट में शामिल सभी कीटो फूड्स की लिस्ट, फिटनेस फ्रीक लोगों की पहली पसंद है ये Low Carb Diet
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का कारण | Causes Of Obstructive Sleep Apnea
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया तब होता है जब आपके गले के पीछे की मांसपेशियों को सांस लेने में ज्यादा समय लगता है. जब मांसपेशियां आराम करती हैं, तो सांस लेते समय आपका वायुमार्ग संकरा या बंद हो जाता है, जिससे आपकी सांस 10 सेकेंड या उससे अधिक समय तक रुक जाती है. यह आपके खून में ऑक्सीजन लेवल को कम कर सकता है और कार्बन डाइऑक्साइड के निर्माण का कारण बन सकता है. ऐसा होने से आपकी नींद बाधित होती है और आगे जाकर ये गंभीर रूप ले सकती हैं.
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षण (Symptoms Of Obstructive Sleep Apnea)
- दिन में बहुत नींद आना
- जोर से खर्राटे लेना
- नींद के दौरान बार-बार सांस रुकना
- हांफने या घुटन के साथ अचानक जागना
- मुंह का सूखना या गले में खराश के साथ जागना
- सुबह का सिरदर्द
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
- अवसाद या चिड़चिड़ापन
- हाई ब्लड प्रेशर
- कामेच्छा में कम
क्या सोते समय आपकी नींद भी बार-बार डिस्टर्ब होती है? या सांस लेने में दिक्कत होती है, जिसके कारण नींद बाधित होती है? तो हो सकता है कि आप ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से ग्रसित हो.
शरीर में ये 10 बदलाव बताते हैं कि आपको है लीवर की गंभीर बीमारी, जानें किन कारणों से होती है
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं