Apple ने भारत में अपने Apple Watch यूजर्स के लिए नया Sleep Apnea Notification फीचर शुरू किया है. यह फीचर हेल्थ ट्रैकिंग को और बेहतर बनाने के लिए लाया गया है, ताकि लोग सोते समय सांस से जुड़ी समस्याओं के संकेत जल्दी पहचान सकें.
Sleep Apnea Notification फीचर क्या है?
2024 में Apple को अमेरिका की FDA से Apple Watch में Sleep Apnea Detection फीचर के लिए मंजूरी मिली थी. अब यह फीचर भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है. इसका मुख्य काम यूजर्स में मध्यम से गंभीर Sleep Apnea के संभावित संकेतों को पहचानना है. अगर किसी व्यक्ति की नींद के दौरान बार-बार सांस लेने का पैटर्न अनियमित होता है, तो यह फीचर उसे नोटिफिकेशन भेजकर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह देगा.
इससे Apple Watch सिर्फ फिटनेस ट्रैकर नहीं, बल्कि हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस के रूप में भी और ज्यादा मजबूत बन गई है.
AI मॉडल ने हल किया 80 साल पुराना गणित का सवाल, जानिए क्या थी आखिर Planar Unit Distance Problem
Sleep Apnea क्या होता है?
Sleep Apnea एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें व्यक्ति की सांस सोते समय बार-बार रुकती और शुरू होती रहती है. यह रुकावट शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम कर सकती है और नींद की गुणवत्ता पर बुरा असर डाल सकती है. कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता कि उन्हें यह समस्या है.
Apple के अनुसार, दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा लोग Sleep Apnea से प्रभावित हैं और बहुत से मामलों में यह बीमारी पहचान में नहीं आती. अगर समय पर इलाज न हो, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, दिल से जुड़ी समस्याएं और दूसरी लंबी अवधि की स्वास्थ्य परेशानियों का कारण बन सकती है.
Apple Watch कैसे पहचानती है Sleep Apnea के संकेत?
Apple ने बताया कि यह फीचर Apple Watch के अंदर लगे Accelerometer Sensor की मदद से काम करता है. यह सेंसर नींद के दौरान कलाई की छोटी-छोटी हरकतों को रिकॉर्ड करता है, जो सांस में रुकावट या बदलाव से जुड़ी हो सकती हैं.
यह फीचर कैसे काम करता है?
इस फीचर का काम दो चरणों में होता है. पहले चरण में Apple Watch रात के दौरान सोते समय सांस से जुड़ी गड़बड़ियों का डेटा रिकॉर्ड करती है. दूसरे चरण में यह डेटा 30 दिनों तक एनालाइज किया जाता है. अगर इस दौरान बार-बार ज्यादा Breathing Disturbances दिखाई देती हैं, तो यह मध्यम या गंभीर Sleep Apnea के संकेत हो सकते हैं.
अगर सिस्टम को लगातार ऐसे संकेत मिलते हैं, तो यूजर को Health App के जरिए Sleep Apnea Notification भेजा जाता है. इसके बाद यूजर डॉक्टर से संपर्क कर सकता है और आगे की जांच करवा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं