Lack of Sleep Risks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी नींद को सबसे ज्यादा नजरअंदाज कर रहे हैं. देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का दबाव और इर्रेगुलर रूटीन ने नींद के पैटर्न को पूरी तरह बिगाड़ दिया है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इर्रेगुलर नींद सिर्फ थकान ही नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग के लिए एक खामोश खतरा बन सकती है? एक्सपर्ट के अनुसार, अच्छी और गहरी नींद हेल्दी लाइफ की बुनियाद है. अगर इसे समय रहते सुधार न किया जाए तो यह मानसिक तनाव, याददाश्त में कमी और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि हम अपनी नींद को प्रायोरिटी दें और कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस समस्या से बचाव करें.
ये भी पढ़ें: एक गोली और भारी खतरा! यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं कितनी सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया सच
क्यों खतरनाक है नींद की इर्रेगुलर? | Why Is Irregular Sleep Dangerous?
इर्रेगुलर नींद को अक्सर छोटी समस्या समझ लिया जाता है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर पड़ता है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, यह समस्या मानसिक और फिजिकल हेल्थ दोनों को नुकसान पहुंचाती है.
- याददाश्त कमजोर होने लगती है.
- चिंता और तनाव बढ़ता है.
- अवसाद का खतरा बढ़ सकता है.
- इम्यूनिटी कमजोर होती है
- हार्ट और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:
अगर आप रोजाना इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह नींद की इर्रेगुलर का संकेत हो सकता है:
- बार-बार भूलने की आदत.
- दिनभर थकान और सुस्ती.
- चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग.
- ध्यान लगाने में दिक्कत.
- नींद में अजीब हरकतें (जैसे चलना या हाथ-पैर हिलाना)
ये संकेत बताते हैं कि आपका शरीर और दिमाग सही तरह से आराम नहीं कर पा रहा है.
ये भी पढ़ें: अप्रैल की भीषण गर्मी में लू का कहर! इन घंटों में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी
आसान उपाय जो बदल देंगे आपकी नींद | Fix Your Sleep-Wake Time
1. तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें: रोजाना एक ही समय पर सोना और जागना बॉडी क्लॉक को बैलेंस करता है और नींद को बेहतर बनाता है.
2. स्क्रीन टाइम कम करें: सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूरी बना लें. स्क्रीन की नीली रोशनी नींद को इफेक्ट करती है.
3. कैफीन और धूम्रपान से दूरी रखें: शाम के समय चाय, कॉफी, शराब या सिगरेट लेने से नींद खराब हो सकती है, इसलिए इन्हें अवॉइड करें.
4. योग और हल्का व्यायाम करें: रोजाना 20-30 मिनट की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद अच्छी आती है.
5. सुकून भरा माहौल बनाएं: सोने से पहले शांत एनवायरमेंट, हल्की रोशनी और आरामदायक बिस्तर अच्छी नींद के लिए जरूरी है.
नींद कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हमारी सेहत की जरूरत है. अगर आप अपने रूटीन में छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं, तो न सिर्फ नींद सुधरेगी बल्कि आपका पूरा जीवन बेहतर हो जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं