Hair care remedies: आजकल बालों से जुड़ी इतनी समस्याएं होने लगी हैं कि हर कोई बिना सोचे समझें बस उनका किसी भी तरीके से इलाज करना चाह रहा है. चाहे बालों का झड़ना हो या बालों का सफेद होना हम हर समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि घर पर ही सभी का नेचुरल तरीके से इलाज किया जाए. हम बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू उपाय आजमाता हैं. इसके साथ ही हम सफेद बालों को काला करने के लिए भी नेचुरल उपायों की तलाश करते हैं. चाहे बालों पर दही लगाना हो या एलोवेरा हम गूगल करके इस्तेमाल का तरीका जानकर बेझिझक यूज करने लगते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि हम जिन नेचुरल हेयर पैक या हेयर मास्क को इस्तेमाल कर रहे हैं वे बालों के कितना नुकसानकारी हो सकते हैं. चाहे वह घरेलू हेयर डाई हो या बालों के लिए कोई भी घरेलू नुस्खा किसी को भी इस्तेमाल करने से पहले हमें 10 बार सोचने की जरूरत है. यहां बालों के लिए घरेलू नुस्खों में यूज होने वाली कुछ चीजों के नुकसान बता रहे हैं जिनसे आपको अवेयर होने की जरूरत है.
बालों पर दही लगाने के साइड इफेक्ट | Side effects of applying curd on hair
दही हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है. अगर आप लैक्टोज इंटोलरेंस हैं, तो कुछ एलर्जिक रिएक्शन हो सकती हैं. अपनी स्कैल्प पर दही लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलर्जिक रिएक्शन के अलावा अगर आप सही मात्रा में दही नहीं लगाते हैं या इसे ठीक से नहीं धोते हैं, तो आपके बाल और स्कैल्प ऑयली हो सकती हैं.
दही को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करते समय एक अप्रिय गंध आना आम है, हालांकि आप लैवेंडर, चमेली या नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर इसे कम कर सकते हैं.
बालों पर एलोवेरा लगाने के नुकसान | disadvantages of applying aloe vera on hair
एलोवेरा को त्वचा पर लगाने के लिए सुरक्षित माना जाता है. यह सेंसिटिव स्कैल्प के लिए भी सुरक्षित है. हालांकि, अगर आपको इससे एलर्जी है, तो एलोवेरा के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे, खुजली, जलन, चकत्ते, हीव्स आदि. आप एलोवेरा से एलर्जी है या नहीं यह जानने के लिए आप एक साधारण पैच टेस्ट करने की कोशिश कर सकते हैं.
बालों पर प्याज का रस लगाने के नुकसान | disadvantages of applying onion juice on hair
प्याज के रस में बड़ी मात्रा में सल्फर होता है, जो स्कैल्प में जलन पैदा कर सकता है. अगर प्याज के रस को लगाने के बाद ठीक से नहीं धोया जाता है, तो यह लगातार जलन पैदा कर सकता है. प्याज के रस का एक साइड इफेक्ट यह है कि इससे स्कैल्प रूखी हो जाती है. प्याज के रस का ज्यादा इस्तेमाल स्कैल्प से नमी और प्राकृतिक तेल को सोख लेता है. इससे आपके बालों में सूखापन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.
Home Remedies For Hair Fall: फायदे की जगह नुकसान न पहुंचा दें घरेलू नुस्खे! जरूर देखें ये Video
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं