Natural hair regrowth oil: बालों का झड़ना रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है हेयर ऑयलिंग. प्रदूषण, तनाव, खराब लाइफस्टाइल और डाइट कुछ ऐसे कारक हैं जो बालों के झड़ने का कारण बनते हैं. हम मार्केट से बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकने के लिए शैम्पू और तरह-तरह के प्रोडक्ट लेकर आ जाते हैं, लेकिन केमिकल प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में तेल लगाना (Hair Oiling) सबसे अच्छा माना जाता है. अगर रेगुलर बालों में तेल लगाया जाए तो यह इसके लिए चमत्कार कर सकता है. तेल लगाने से बाल जड़ों से सिरे तक मजबूत होते हैं, जो बालों की हेल्दी ग्रोथ और पोषण को भी बढ़ावा देता है. बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे (home remedies for hair growth) भी हैं काफी मददगार हो सकते हैं. अगर आप बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं और अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो यहां कुछ होममेड ऑयल हैं जो बेहद फायदेमंद हो सकते हैं.
बालों के लिए घर पर कैसे बनाएं कारगर तेल | How to make effective hair oil at home
कलौंजी का तेल
काले बीज हेल्दी स्कैल्प और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. इस तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को सूखा और साफ रखने में मदद करते हैं. कलौंजी का तेल समय से पहले सफेद होने से रोक सकता है. बालों के झड़ने को कंट्रोल कर सकता है. इसके साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- एक पैन में दो मुट्ठी काला जीरा और पांच कप पानी डालें.
- 10 मिनट उबालने के बाद मिश्रण को ठंडा होने दें.
- लिक्विड को छानने के बाद एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालें.
- इसे एक कंटेनर में स्टोर करें.
करी पत्ता और नारियल का तेल
करी पत्ते आपके बालों के लिए एक बेहतरीन कॉम्पोनेंट हैं और हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाते हैं. वे पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं जो बालों के रोम को मजबूत करते हैं और बालों के झड़ने और बालों को पतला होने से रोकते हैं. करी पत्ते में पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है.
- कुछ करी पत्तों को दो दिन से अधिक समय तक धूप में सूखने के लिए रख दें.
- फिर उन्हें नारियल के तेल में उबालें. इसे ठंडा होने दें.
- छानने के बाद इस तेल से अपने बालों और सिर की मालिश करें.
नीम और बादाम का तेल
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और बालों को मजबूती देने के लिए नीम और बादाम किसी जादुई चीज से कम नहीं हैं. ये दोनों एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट और फैटी एसिड से भरपूर है. इन औषधीय लाभों के कारण आपके बाल डैंड्रफ फ्री, स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बन सकते हैं.
- नीम की कुछ पत्तियों को 1-2 दिन तक सुखा लें.
- नीम की सूखी पत्तियों के साथ बादाम का तेल उबालें.
- तेल को सोखने के लिए पत्तियों को एक हफ्ते का समय दें.
- तेल को छान लें और यह आपके उपयोग के लिए तैयार है.
कलौंजी के बीज और ऑलिव ऑयल
ये बीज जरूरी फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम और विटामिन ए, बी और सी से भरे हुए हैं. ये सभी आपको मजबूत, हेल्दी हेयर देने के लिए मिलकर काम करते हैं. बालों के तेल के साथ मिलाने पर कलौंजी के बीज न केवल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं बल्कि बालों को कंडिशन भी करते हैं.
ऑलिव ऑयल में मिलाकर 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं ये चीज, 15 दिन में लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल
- एक बड़ा चम्मच कलौंजी के बीज पीस लें.
- पीसे हुए बीजों को एक बोतल में डालें और थोड़ा ऑलिव या नारियल का तेल डालें.
- एक दो दिनों में तेल उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा.
- अपने स्कैल्प पर इस्तेमाल करने से पहले इस तेल की थोड़ी मात्रा को गर्म कर लें.
गंजापन: कारण, लक्षण और इलाज | Hair Loss - Types & Causes of Thinning Hair
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं