विज्ञापन

करंट लगने से कैसे बचें? तारों और लोहे की चीजों को छूकर चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका

घर में कूलर, वाशिंग मशीन या लोहे के गेट में करंट आने से बड़े हादसे हो सकते हैं. इस वीडियो में जानिए कि संदिग्ध चीजों को छूते वक्त हाथ घुमाने की एक छोटी सी आदत कैसे आपकी जान बचा सकती है.

करंट लगने से कैसे बचें? तारों और लोहे की चीजों को छूकर चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका
मौत के मुंह से बचने के लिए तुरंत सीखें उलटे हाथ का नियम
instagram@shakti_power_systems

VIRAL VIDEO: क्या आपने कभी सोचा है कि घरों में वॉशिंग मशीन, कूलर या लोहे के गेट को छूते ही अचानक किसी की जान कैसे चली जाती है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हमें बिजली के जानलेवा झटके से बचने का बेहद आसान तरीका सिखा रहा है. वीडियो में एक शख्स छत पर खड़ा होकर यह दावा कर रहा है कि सिर्फ हाथ घुमाने की एक छोटी सी आदत कैसे मौत के मुंह से खींच ला सकती है. शक्ति पावर प्रोजेक्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है.

मुट्ठी की जकड़ मौत बन जाती है

वीडियो में शख्स ने बताया, जब हम किसी तार या लोहे की चीज को सीधे हाथ से यानी हथेली की तरफ से छूते हैं, तो करंट लगते ही हमारे शरीर का विज्ञान हमारे खिलाफ काम करने लगता है. बिजली का झटका लगते ही हमारी मांसपेशियां अपने आप सिकुड़ जाती हैं और हमारी मुट्ठी उस तार को कसकर जकड़ लेती है. उस वक्त दिमाग लाख इशारा करे कि हाथ हटाओ, लेकिन हमारा खुद के हाथ पर काबू नहीं रहता और हम चाहकर भी उसे छोड़ नहीं पाते. यही वो पल होता है जो सबसे खतरनाक साबित होता है.

बचाव का अचूक नुस्खा: उलटा हाथ

इस जानलेवा जकड़न से बचने का सबसे आसान तरीका है- "उलटा हाथ". शख्स समझाता है कि जब भी किसी ऐसी लोहे की चीज, मशीन या तार को छूना हो जिसमें करंट का खतरा हो, तो हमेशा हाथ के पिछले हिस्से का इस्तेमाल करें. अगर उसमें करंट हुआ भी, तो मांसपेशियां सिकुड़ते ही आपका हाथ झटका खाकर पीछे की तरफ खिंचेगा, न कि उस पर चिपकेगा. क्योंकि उलटे हाथ की तरफ से मुट्ठी बंद होने पर वह तार को पकड़ नहीं सकती. 

बच्चों को आज ही से दें ये सीख

शख्स कहता है कि बारिश के दिनों में लोहे के खंभों, कूलर या बालकनी की ग्रिल में करंट आने से हर साल सैकड़ों हादसे होते हैं. इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि हम अपने बच्चों को बचपन से ही यह आदत सिखाएं कि किसी भी संदेहास्पद लोहे की वस्तु को हमेशा उलटे हाथ से ही छुएं. इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.

वीडियो को मिल रही जमकर तारीफ

वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. rememberable_om और preetsingh3443 जैसे यूजर्स ने वीडियो को बेहद ज्ञानवर्धक, शानदार बताया. एक यूजर narendra_soni_37 ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, यह बात शत-प्रतिशत सही है और उनके साथ ऐसा असलियत में हो चुका है. krishn_kant_sarthi___ ने लिखा, हथेली के पिछले हिस्से का इस्तेमाल करने के साथ-साथ पैरों में सूखी चप्पल पहनना भी बेहद जरूरी है, वरना करंट से बचना मुश्किल होगा. वहीं, vipulkaggarwal और genius_kashyap का कहना है कि जब पहले से पता हो कि वहां करंट हो सकता है, तो भला कोई उस जगह को छुएगा ही क्यों, बल्कि ऐसी चीजों से दूर रहना और सुरक्षा ग्लव्स का इस्तेमाल करना ही बेहतर है.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान के बाजार में घूमकर मुफ्त में खाने लगा 'इंडियन यूट्यूबर', बोला- इनका असल चेहरा सामने आ गया

यह भी पढ़ें | स्टेज पर बुजुर्ग पहनाने लगे सोने की चेन, दूल्हे ने पकड़ लिया हाथ, वायरल हो गया दुल्हन का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Instagram Viral Video, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com