विज्ञापन

मेहंदी और डाई के बिना बालों को करना है काला, तो अपनाएं ये सस्ता और आसान उपाय

Baal Kale Kaise Kare: अगर आपके भी समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं बाल, तो काला करने के लिए डाई नहीं इस घरेलू उपाय को करें ट्राई.

मेहंदी और डाई के बिना बालों को करना है काला, तो अपनाएं ये सस्ता और आसान उपाय
White Hair: बालों को काला करने के लिए क्या करें.

White Hair Remedies: बालों से जुड़ी समस्याएं आज के समय में काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी उम्र से पहले ही सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और उन्हें काला करने के लिए तरह-तरह के प्रोड़क्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि आज हम आपको ऐसे आसान घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं. क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों को ही नहीं बल्कि, स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सफेद बालों को कैसे काला करें.

बाल सफेद क्यों होते हैं- (Why does hair turn white)

सबसे पहले तो हम इस बारे में जानते हैं कि हमारे बाल सफेद क्यों होते हैं. हमारे बालों का रंग 'मेलानिन' नामक एक पिगमेंट के कारण होता है, जिसे 'मेलानोसाइट' कोशिकाएं बनाती हैं. जब हमारे शरीर में ये कोशिकाएं मेलानिन बनाना बंद कर देती हैं, तो हमारे बाल अपना प्राकृतिक रंग खोने लगते हैं और समय से पहले सफेद होने लगते हैं. उम्र से पहले सफेद बालों के पीछे पोषण की कमी और जेनेटिक कारण भी हो सकता है. इसलिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान देना है. 

बालों को काला करने का घरेलू उपाय- (Balo Ko Kala Karne Ka Gharelu Upaye)

1. आंवला और शिकाकाई- (Amla and Shikakai) 

सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला और शिकाकाई को बेहद असरदार माना जाता है. आंवले को पोषण का खजाना कहा जाता है.  

कैसे करें- आंवला पाउडर और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं. कुछ देर बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लें. यह बालों को काला करने में मदद कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. काली चाय- (Black Tea) 

चाय हर किचन में आपको आसानी से मिल जाएगी. चाय की पत्ती से न सिर्फ आप स्वाद को बढ़ा सकते हैं, बल्कि, सफेद बालों को काला भी कर सकते हैं. 

कैसे करें- एक कप पानी में कुछ चम्मच काली चाय की पत्तियां उबालें, ठंडा करें और इस पानी से अपने बालों को धोएं.  इससे न सिर्फ बाल काले होंगे बल्कि चमकदार भी बनेंगे. 

3. नारियल तेल और नींबू का रस- (Coconut Oil and Lemon Juice)

नारियल तेल को स्किन और बालों के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है. अगर आप अपने सफेद बालों से बचना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें- नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में मसाज करें. कुछ घंटे बाद बालों को धो लें. ऐसे आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भारत के किस शहर को चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है? 99.9 प्रतिशत लोगों को नहीं पता

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com