विज्ञापन

केले के चिप्स कैसे बनाएं? जानें कच्चे केले से कुरकुरे चिप्स बनाने का तरीका

मशहूर शेफ नेहा दीपक शाह ने घर पर स्वाद में लाजवाब, कुरकुरे और हेल्दी केले के चिप्स बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

केले के चिप्स कैसे बनाएं? जानें कच्चे केले से कुरकुरे चिप्स बनाने का तरीका
केले के चिप्स बनाने का आसान तरीका
(Photo Credit: Instagram)

शाम होते ही चाय पीने की तलब होने लगती है. वहीं, चाय के साथ कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने के लिए मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाना चाहते हैं, तो घर पर ही केले के चिप्स बना सकते हैं. मशहूर शेफ नेहा दीपक शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर स्वाद में लाजवाब, कुरकुरे और हेल्दी केले के चिप्स बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

चिप्स बनाने के लिए आपको 

  • लंबे और कच्चे हरे केले 
  • थोड़ा सा तेल 
  • नमक और 
  • लाल मिर्च पाउडर की जरूरत होगी. 
केले के चिप्स बनाने का आसान तरीका
  • सबसे पहले हरे केलों को छील लें और स्लाइसर की मदद से केले को बहुत पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि जितने पतले टुकड़ों होंगे, चिप्स उतने ही अच्छे और कुरकुरे बनेंगे. 
  • इसके बाद केले की स्लाइस में थोड़ा सा तेल छिड़कें. इसके बाद थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब, एयर फ्रायर को पहले से गर्म कर लें. इसके बाद केले की स्लाइस को एयर फ्रायर की बास्केट में रखें. 
  • एयर फ्रायर को 160 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें और केले के चिप्स को करीब 8 से 9 मिनट तक पकाएं. 
  • शेफ नेहा बताती हैं कि लगभग 9 मिनट अंदर आपके कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब चिप्स बनकर तैयार हो जाएंगे. 

चिप्स को थोड़ा ठंडा होने दें, अगर कुछ चिप्स अभी भी नरम लग रहे हैं, तो आप उन्हें एक बार फिर एयर फ्रायर में डालकर 1 से 2 मिनट तक पका सकते हैं. इसके बाद ऊपर से बारीक पिसा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप इन्हें किसी साफ और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं और शाम की चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कुकर में 2 सीटी लगाकर बन जाएंगे रसगुल्ले, पढ़ें 20 मिनट में रसगुल्ले बनाने की सबसे आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com