विज्ञापन

सफेद बाल काले कैसे करें? मेहंदी और डाई के बिना अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Baal Kale Karne Ka Upaye: सफेद बाल काले कैसे करें? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए करी पत्ता, मेथी दाना और नारियल तेल से बना घरेलू उपाय, जो बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है.

सफेद बाल काले कैसे करें? मेहंदी और डाई के बिना अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
White Hair Remedies: सफेद बाल काले कैसे करें.
NDTV

Safed Baal Kale Kaise Kare: आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं. गलत खान-पान और बढ़ता प्रदूषण हमारे सफेद बालों की एक बड़ी वजह है. दरअसल जब बाल सफेद होने शुरू होते हैं, तो ज्यादातर लोग तुरंत बाजार में मिलने वाली हेयर डाई या मेहंदी का सहारा लेते हैं. ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि केमिकल वाली डाई और बार-बार मेहंदी (Bina baal kale kaise kare) लगाने से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो सकते हैं.

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप भी सफेद बालों की वजह से परेशान हैं, तो ​आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार ने बताया एक ऐसा रामबारण घरेलू उपाय जो आपके सफेद बालों को जड़ से काला कर देगा. इसे जरूर आजमाएं.

Baal Safed Hone Se Kaise Roke: अगर आप जानना चाहते हैं कि सफेद बाल काले कैसे करें, तो सबसे पहले बालों की सही देखभाल और पोषण पर ध्यान देना जरूरी है. कई लोग सफेद बालों का घरेलू उपाय तलाशते हैं और ऐसे में सफेद बालों के लिए करी पत्ता एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है.

सफेद बाल होने की वजह क्या है?

कई बार कम उम्र में बाल सफेद होने पर द‍िमाग में सवाल आता है कि बाल सफेद हो क्‍यों रहे हैं और बाल सफेद होने के क्‍या वजह है. तो आपको ये बता दें कि सफेद बालों के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बढ़ता प्रदूषण, खराब खान-पान, तनाव, आनुवंशिक कारण और पोषण की कमी शामिल हैं. बालों का प्राकृतिक रंग मेलेनिन नामक पिगमेंट से आता है और जब इसका उत्पादन कम होने लगता है, तो बाल सफेद नजर आने लगते हैं.

करी पत्ता बालों के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है?

एनडीटीवी ने कई बार सफेद बालों को काला करने और झड़ते बालों को रोकने के लिए कर‍ी पत्ते के फायदों के बारे में बात की है. करी पत्ते में विटामिन B, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. आयुर्वेदाचार्य डॉ. राम अवतार के अनुसार, ये तत्व बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकते हैं.

मेथी दाना बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है?

मेथी दाना प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है. यह बालों की जड़ों को पोषण देने, बालों को मजबूत बनाने, डैंड्रफ कम करने और बालों में प्राकृतिक चमक लाने में मदद कर सकता है.

सफेद बालों के लिए घरेलू तेल कैसे बनाएं?

इस तेल को बनाने के लिए नारियल तेल में एक मुट्ठी करी पत्ते और 2 चम्मच मेथी दाना मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मेथी हल्की काली हो जाए और करी पत्ते अपना रंग छोड़ दें, तो तेल को ठंडा करके छान लें और कांच की बोतल में भरकर रख लें.

इस तेल को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?

डॉ. राम अवतार के अनुसार, इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार बालों और स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करनी चाहिए. तेल को कम से कम 1-2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें, चाहें तो इसे रातभर भी छोड़ सकते हैं. इसके बाद माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें.

​क्यों खास है यह घरेलू नुस्खा? (Why Is Special This Remedies)

करी पत्ता, मेथी दाना और नारियल तेल का मिश्रण बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है और इसे कई लोग White Hair Home Remedy या Grey Hair Remedy के रूप में इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, सफेद बालों को पूरी तरह काला करने का कोई पक्का घरेलू तरीका वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है, लेकिन संतुलित आहार, तनाव को कम करना और बालों की नियमित देखभाल सफेद बाल रोकने के उपाय के तौर पर मददगार हो सकते हैं.

  • करी पत्ता- करी पत्ते में विटामिन बी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोक सकते हैं.
  • ​मेथी के बीज- मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है. इससे बाल मजबूत होते हैं, डैंड्रफ खत्म होता है और बालों में चमक आती है.
  • ​नारियल तेल-  नारियल तेल बालों को अंदर तक नमी देता है. जब इसमें करी पत्ता और मेथी पकते हैं, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

सफेद बालों को काला कैसे करें. (Image NDTV) 

घर पर कैसे बनाएं ये तेल- (Safed Balo Ko Kala Karne Ka Tel)

​इस तेल को बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आपको थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लेना है. इसके साथ एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते और 2 चम्मच मेथी दाना लें. एक लोहे की कढ़ाई या किसी बर्तन में नारियल तेल डालें.

अब इसमें मेथी दाना और करी पत्ते मिला दें. तेल को धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि मेथी दाना हल्का काला न हो जाए और करी पत्ते अपना रंग न छोड़ दें. जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे किसी कपड़े या छन्नी से छानकर कांच की शीशी में भर लें.

Also Read: सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी और ड्राई नहीं, इस चीज का करें इस्तेमाल

कैसे ​इस्तेमाल करें?

​हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस तेल से अपने सिर और बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करें. ​तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 1 से 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. अगर चाहें तो इसे रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं. ​इसके बाद माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? आयुर्वेदाचार्य से जानें बालों को कैसे बनाएं मजबूत, घना और लंबा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Safed Balo Ke Liye Curry Leaves, Safed Bal Kala Kaise Karein, White Hair Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com