Safed Balo Ko Kala Karne Ke Upay: सफेद बालों की समस्या आज के समय में खूब देखी जाती है. दरअसल एक समय था जब एक उम्र के बाद बाल सफेद होते थे. लेकिन आज के समय में छोटे से लेकर बड़ों तक में ये समस्या देखी जा रही है. इसका एक बड़ा कारण गलत खानपान, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल भी है.
सफेद बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग डाई, मेहंदी और हेयर डाई (Hair Dye) का सारा लेते हैं. लेकिन ये चीजें एक समय तक ही सफेद बालों को छुपाने का काम कर सकती हैं. कई बार मार्केट में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने लगते हैं. अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी नुकसान के काला (Kale Baal) करना चाहते हैं, तो आप आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार द्वारा बताए इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं.
क्या चाय पत्ती सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकती है- (Black Tea For White Hair)
चाय पत्ती जिसे हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. सुबह की शुरूआत ही हममें से कई लोग चाय के साथ करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जिस चाय को आप स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं वो आपके बालों को काला करने में मददगार है. आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार के अनुसार चाय पत्ती में अजवाइन का इस्तेमाल कर सफेद बालों को काला करने में मदद मिल सकती है.

कैसे करें अजवाइन और चायपत्ती का इस्तेमाल- (How To Use Ajwain And Chaipatti For Grey Hair)
किचन में मौजूद अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सफेद बालों को काला करने के लिए चाय और अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको एक पैन में 1 गिलास पानी गर्म करना है. फिर इसमें चाय पत्ती और अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल लें. फिर इसमें आंवला पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें. अब इसे बालों पर अच्छे से अप्लाई करें. फिर कुछ देर बाद बालों को पानी से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं.
बालों के लिए आंवला, अजवाइन और चाय पत्ती के फायदे-
- आंवला- आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर झड़ना कम करने में मदद कर सकता है.
- अजवाइन- अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, डैंड्रफ कम करते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.
- चाय पत्ती- चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स और टैनिन होते हैं, जो बालों में चमक लाने, टूटना कम करने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- सफेद बाल काले कैसे करें? मेहंदी और डाई के बिना अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं