आजकल के दौर में अधिकतर लोग सफेद बालों की समस्या से बहुत परेशान हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली डाई, मास्क और मेहंदी लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन इन चीजों में केमिकल मौजूद होने के कारण बालों की हेल्थ और ज्यादा खराब होना शुरू हो जाती है. ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी घरेलू नुस्खे माने जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिसकी मदद से आप अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं.
आमों की गुठली से करें तैयार
अक्सर लोग आम खाने के बाद उसकी गुठलियों को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कचरे में फेंके जाने वाली ये गुठलियां आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. इसका पाउडर आप बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप घर पर आसानी से ये हेयर मास्क कैसे तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं हेयर मास्क?
- हेयर मास्क बनाने के लिए पहले गुठली को फोड़ें और उसके अंदर से छोटी गुठली निकाल लें.
- अब इस छोटी गुठली को आप कूट लें या फिर मिक्सर में ग्राइंड कर पाउडर बना लें.
- इसके बाद 10-15 लौंग और 2 चम्मच कलौंजी लें और हल्की आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें.
- अब भूनने के बाद इन दोनों चीजों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें.
- इसके बाद लोहे की कड़ाही लें और कलौंजी-लौंग पाउडर डाल दें.
- फिर कड़ाही में 2 चम्मच आम की गुठली का पाउडर मिला दें.
- अब इस पूरे मिश्रण में 2 चम्मच दही और हीना पाउडर डालें.
- फिर कड़ाही में सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
- इस पूरे मिश्रण को एक रात के लिए लोहे की कड़ाही में छोड़ दें और आपका नेचुरल हेयर मास्क तैयार हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
तैयार किए गए इस मास्क को अपने सफेद बालों पर लगाएं और 2 घंटों के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से हेयरवॉश कर लें. इसके बाद अगले दिन आप शैंपू कर सकते हैं. इस हेयर मास्क में ऐसे कई नेचुरल कंपाउंड हैं जो आपके सफेद बालों को नेचुरली काले करने में मदद करेंगे. साथ ही आप इस मास्क को हर 15 दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी रोज करते हैं हेयर स्टाइलिंग? ज्यादा न करें इन टूल्स का इस्तेमाल, खराब हो सकती है बालों की हेल्थ
यह भी पढ़ें: मॉनसून में घर में उगा लीजिए ये 5 हरी सब्जियां, हरियाली के साथ पेट भी भरेंगी तोरी और घिया की बेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं