विज्ञापन

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस,कई गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सतबुंगा क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बस करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे.

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस,कई गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे.

मुक्तेश्वर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों की बस मुक्तेश्वर के पास सतबुंगा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बस में सवार सभी यात्री हरियाणा के फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं. वे बस से मुक्तेश्वर घूमकर वापस भवाली की ओर लौट रहे थे.

बड़े स्तर पर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. बस में बड़ी संख्या में पर्यटक सवार होने के कारण राहत और बचाव अभियान को बेहद सावधानी के साथ चलाया गया. रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे 21 यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला और उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस के जरिए भवाली और नजदीकी सीएचसी केंद्र भेजा.

एक यात्री के दबे होने की आशंका

रेस्क्यू अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक यात्री बस के नीचे दबा हो सकता है. इसके बाद बचाव अभियान को और तेज किया गया और टीमों ने विशेष सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन जारी रखा.

ह्यूमन चेन बनाकर निकाले गए घायल

करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. ऐसे में रेस्क्यू टीमों ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया. बचाव अभियान में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हादसे के बाद भवाली के सीओ रविकांत सेमवाल मौके पर पहुंचे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Accident, Uttarakhand Accident News, Uttarakhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com