पीरियड यानी मासिक धर्म लगभग हर महिला की जिंदगी में हर माह की प्रक्रिया के तहत आते हैं. हालांकि पीरियड के शुरुआती दो से तीन दिन काफी परेशानी भरे होते हैं क्योंकि इस वक्त कमर में दर्द, पेट में ऐंठन, जकड़न और अन्य कई शारीरिक परेशानियां होती है. ऐसे में कुछ महिलाएं आराम करने को तवज्जो देती हैं तो कुछ महिलाएं शरीर को एक्टिव रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज करती है. लेकिन पीरियड के दौरान रनिंग यानी दौड़ लगाने की बात आती है तो कई लोग इसके खिलाफ हो जाते हैं क्योंकि ये थकाने वाली प्रक्रिया हो सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई पीरियड के दौरान दौड़ लगाना सही है या गलत, चलिए जानते हैं कि पीरियड के दौरान रनिंग करने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीरियड के दौरान जॉगिंग के फायदे
पीरियड में दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि पीरियड के दौरान आधे घंटे की रनिंग से शरीर के दर्द में राहत मिलती है और शरीर खुलता है. इतना ही नहीं पीरियड के दौरान दौड़ने से शरीर में रक्त का संचालन तेज होता है जिससे मांसपेशियों में होने वाला संकुचन दूर होता है और दर्द से राहत मिलती है.
पीरियड के दर्द में सारा दिन लेटने की बजाय अगर आप 30 मिनट के लिए जॉगिंग करती हैं या दौड़ती हैं तो इससे शरीर का दर्द और ऐंठन दूर होते हैं. पीरियड के दौरान दौड़ लगाने पर बॉडी में एंडॉर्फिन हार्मोन का लेवल बूस्ट होता है और इससे शरीर का दर्द दूर होता है. दरअसल ये हार्मोन दर्द, बेचैनी, थकावट, ऐंठन आदि को दूर करके मूड अच्छा बनाता है.
जॉगिंग के दौरान बरते ये सावधानियां
हालांकि पीरियड के दिनों में दौड़ना फायदेमंद है लेकिन इसके साथ ही कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. जैसे कि बहुत तेज नहीं दौड़ना चाहिए, लगातार आधा घंटा नहीं दौड़ना चाहिए, हर दस मिनट पर ब्रेक लेना चाहिए, खाली पेट नहीं दौड़ना चाहिए. दौड़ने के दौरान बीच बीच में जूस, हेल्दी ड्रिंक, नारियल पानी या सिंपल पानी पीते रहना चाहिए ताकि आपके शरीर को ताकत मिलती रहे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं