विज्ञापन

क्या HPV वैक्सीन से गड़बड़ा सकती है पीरियड्स साइकिल? एक्सपर्ट्स ने बताया सच

एचपीवी का टीका जेनाइटल वार्ट से बचाते हैं साथ ही कई केसेस में सर्वाइकल कैंसर से भी बचाव करते हैं. ये वजाइना के कैंसर से बचाता है साथ ही वॉल्वा, पनिस और एनस के कैंसर से भी बचाव करता है. लेकिन कई लोगों को लगता है कि इस वैक्सीन को लगवाने के बाद पीरियड साइकिल बिगड़ सकती है. आइए जानते हैं ये सच है या सिर्फ एक भ्रम.

क्या HPV वैक्सीन से गड़बड़ा सकती है पीरियड्स साइकिल? एक्सपर्ट्स ने बताया सच
क्या एचपीवी वैक्सीन लेने से बिगड़ सकती है पीरियड्स साइकिल?

HPV Vaccine Myth: एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक ऐसा वायरस है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है और इसी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन दी जाती है. हालांकि कई लोगों को यह डर होता है कि अगर एचपीवी वैक्सीन ली जाए तो शायद पीरियड्स साइकिल बिगड़ सकती है, लेकिन सच इससे बहुत अलग है. 

क्या एचपीवी वैक्सीन लेने से बिगड़ सकती है पीरियड्स साइकिल? 

अब तक हुए वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि एचपीवी वैक्सीन का पीरियड्स साइकिल पर कोई स्थायी या नुकसानदायक असर नहीं पड़ता. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पीरियड्स के दौरान भी एचपीवी वैक्सीन लेना पूरी तरह सुरक्षित है. पीरियड्स होना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है और इसका वैक्सीन के असर से कोई सीधा संबंध नहीं होता. कुछ मामलों में वैक्सीन के बाद शरीर में हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया हो सकती है, जैसे इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, हल्का बुखार या थकान, लेकिन यह आमतौर पर एक-दो दिन में अपने आप ठीक हो जाता है. इसका पीरियड्स साइकिल से कोई सीधा रिश्ता नहीं पाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि किसी लड़की या महिला को वैक्सीन के आसपास के समय में पीरियड्स थोड़ा पहले या थोड़ा देर से आ जाएं. लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा कई वजहों से हो सकता है, जैसे तनाव, नींद की कमी, डाइट में बदलाव, पढ़ाई या काम का दबाव, हार्मोनल बदलाव या यात्रा आदि. इसलिए अगर किसी को वैक्सीन लेने के बाद पीरियड्स में हल्का बदलाव महसूस हो जाए, तो जरूरी नहीं कि उसकी वजह वैक्सीन ही हो. ज्यादातर मामलों में साइकिल अपने आप फिर से सामान्य हो जाती है.

ये भी पढ़ें: HPV Vaccine: क्या है एचपीवी वैक्सीन और किसे है इसकी जरूरत, जानिए शरीर में किस तरह करती है काम

एचपीवी वैक्सीन क्या करती है

दरअसल एचपीवी वैक्सीन का मुख्य काम शरीर को उस वायरस के खिलाफ सुरक्षा देना है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. यही कारण है कि दुनिया भर में स्वास्थ्य संगठन और डॉक्टर लड़कियों और युवतियों को यह वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं. कई देशों में तो यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा भी बन चुका है, क्योंकि इससे कैंसर की रोकथाम में काफी मदद मिलती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com