Tips For Periods: अपनी पीरियड साइकिल और आने वाले फंक्शन के बीच तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर आपके पीरियड के दौरान किसी फंक्शन की डेट पड़ रही है तो आप उस महीने अपने पीरियड्स को जल्दी आमंत्रित कर सकते हैं. आमतौर पर हर लड़की या महिला पीरियड्स डिले करने या जल्दी लाने की दवा से बचना चाहती हैं. उसकी वजह है दवा के साइड इफेक्ट्स जो कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशान करने वाले हो सकते हैं. ऐसे में पीरियड्स का समय बदलना हो तो कुछ घरेलू नुस्खे और टिप्स अपनाकर आप डेट आगे या पीछे कर सकती हैं.
अर्ली पीरियड्स के लिए क्या करें? | What To Do For Early Periods?
1) एक्सरसाइज
एक्सपर्ट की सलाह से कुछ खास और हल्के फुल्के वर्कआउट कर आप पीरियड जल्दी लाने की कोशिश कर सकती हैं. एक्सरसाइज की वजह से मसल्स रिलेक्स होंगी जो पीरियड्स का समय बदलने में कारगर हो सकती हैं. आपके पीरियड्स अगर बहुत ज्यादा अनियमित हैं तो भी एक्सरसाइज से आप उन्हें नियमित रख सकती हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2) गुड़
गुड़ की तासीर भी गर्म मानी जाती है, जिन महिलाओं को लगता है कि उनके पीरियड्स जल्दी आने चाहिए वो रोज खाने के बाद गुड़ का सेवन कर सकती हैं. ऐसा करने से पीरियड्स की डेट बदलने की संभावना बढ़ जाती है. इसमें मौजूद आयरन पीरियड्स को जल्दी इंड्यूस कर सकता है.

गुड़ खाने से पीरियड्स की डेट बदलने की संभावना बढ़ जाती है. Photo Credit: iStock
3) सोंठ
सोंठ यानी कि अदरक के सूखा पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं. ये सोंठ आप गर्म दूध में मिलाकर पी सकती हैं. सोंठ की तासीर भी बहुत गर्म मानी जाती है. आपको दूध सूट न करता हो तो आप पानी में उबालकर भी सोंठ का सेवन कर सकती हैं.
जिम में, सड़क पर चलते-चलते गिरकर अचानक मौत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है Heart Attack, जानिए कारण
4) विटामिन सी
विटामिन सी वाली चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. विटामिन सी आपको बहुत सी चीजों में मिल सकता है, जिसमें संतरा, बेर, ब्रोकली, पालक, पपीता, टमाटर जैसी चीजें शामिल हैं. विटामिन सी एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ाता है और प्रोजेस्टेरोन का लेवल घटाता है. इस वजह से पीरियड्स साइकिल बदलकर थोड़ा जल्दी हो सकती है.
5) कच्ची हल्दी
कच्ची हल्दी को आप दूध में डालकर उबालकर पी सकते हैं या फिर उसे सब्जियों के ऊपर डाल लें. सलाद में मिक्स कर लें. इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे पीरियड्स जल्दी हो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं