विज्ञापन

जंग के बीच निशाने पर बड़े अमेरिकी नेता? जहां रक्षा और विदेश मंत्री का घर, वहां उड़ रहे ड्रोनों से हड़कंप

US Iran War: वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 दिनों से हर रात आर्मी बेस, फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए. इसी आर्मी बेस पर दोनों मंत्रियों के क्वाटर हैं.

जंग के बीच निशाने पर बड़े अमेरिकी नेता? जहां रक्षा और विदेश मंत्री का घर, वहां उड़ रहे ड्रोनों से हड़कंप
अमेरिका के विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
  • वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर आर्मी बेस के ऊपर कई अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं
  • अमेरिकी अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये ड्रोन कहां से उड़ाए गए थे
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक बुलाई गई और दोनों मंत्रियों की सुरक्षा पर चर्चा हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्या ईरान से जंग के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को निशाना बनाने की साजिश चल रही है? वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोनों का पता लगाया, मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ रहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार स्थिति की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारी अभी यह पता नहीं लगा सके हैं कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इस आर्मी बेस का नाम फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर है.

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 दिनों से हर रात फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए. इसको लेकर क्या करना है, उसके तरीके पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक भी बुलाई गई. जानकारी देने वाले दो लोगों ने कहा कि फोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने इसपर भी विचार किया है कि क्या रुबियो और हेगसेथ को वहां से कहीं और ले जाया जाए (ट्रांसफर कर दिया जाए). 

रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि दोनों मंत्रियों को अभी कहीं ट्रांसफर नहीं किया गया है. अक्टूबर में कई मीडिया आउटलेट्स ने इस आर्मी बेस पर दोनों मंत्रियों के सरकारी क्वार्टरों की जानकारी सार्वजनिक की गई थी.

रिपोर्ट के अनुासर फोर्ट मैकनेयर आर्मी बेस में अमेरिका की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी भी है. यहां पेंटागन (रक्षा विभाग का हेडक्वाटर) के कुछ सबसे सीनियर सैन्य अधिकारी रहते हैं. वैसे तो इस आर्मी बेस पर पारंपरिक रूप से राजनीतिक नेताओं को नहीं रखा जाता था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अब ऐसा किया जा रहा है. मैकनेयर आर्मी बेस कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के नजदीक स्थित है. लेकिन इसमें राजधानी क्षेत्र के अन्य ठिकानों के समान सुरक्षा बफर नहीं है.

यह भी पढ़ें: हमें कुछ नहीं पता... ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार पर इजरायल के हमले से नाराज डोनाल्ड ट्रंप का तीखा रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com