विज्ञापन
47 minutes ago

Iran Israel US War Updates: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग के 20वें दिन हालात और खराब हो गए हैं. ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दाग, डोनाल्‍ड ट्रंप को भड़का दिया है. बुधवार को ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्‍ड पर इजरायल ने अटैक किया. ये ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्‍ड है. इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्‍लांट को निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा.

ईरान और इजरायल के हमलों में दोनों और बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी. अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो कोई बातचीत नहीं होगी. इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस जंग को लड़ेगा. 

जंग के बड़े अपडेट्स 

  • EU ने ईरान से कहा: होर्मुज खोलो, बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करो
  • मैक्रों की अपील - ‘एनर्जी और पानी जैसे ठिकानों पर हमले तुरंत रोकें'
  • सऊदी विदेश मंत्री का कड़ा बयान, ईरान पर भरोसा पूरी तरह टूट चुका है 
  • कतर ने ईरानी दूतावास के सैन्य अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया
  • कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमला, भारी नुकसान
  • इजरायल का बड़ा दावा: ईरान समर्थित "इमाम हुसैन डिवीजन" के नए कमांडर को भी मार गिराया

Iran Israel US War LIVE Updates...

Iran Israel US War LIVE: हमलों से ईरान हुआ कमजोर, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं- अमेरिकी इंटेलिजेंस

अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों ने सीनेटरों को बताया कि हाल के अमेरिकी अभियानों से ईरान की सैन्य और रणनीतिक क्षमताएं काफी कम हो गई हैं, लेकिन सरकार अभी बनी हुई है और अमेरिकी हितों और इलाके की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है. नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा कि ईरानी शासन कमजोर हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने स्थानीय समयानुसार बुधवार को सीनेट सिलेक्ट इंटेलिजेंस कमेटी को बताया, "आईसी (इंटेलिजेंस कम्युनिटी) का अंदाजा है कि ईरान में सैन्य क्षमताओं पर हमलों की वजह से यह काफी हद तक कमजोर हो गया है. इसकी पारंपरिक सैन्य शक्ति दिखाने की क्षमता काफी हद तक खत्म हो गई है, जिससे विकल्प कम रह गए हैं."

Iran Israel US War LIVE: होर्मुज की नाकाबंदी के बीच ऑस्ट्रेलिया ने नियुक्त किया फ्यूल सप्‍लाई कॉर्डिनेटर

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने कहा है कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिकांश जहाजों के आवागमन पर रोक लगाने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के मद्देनजर उनकी सरकार ने फ्यूल सप्‍लाई कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है. उन्होंने एक बयान में कहा कि पूर्व शीर्ष अधिकारी एंथिया हैरिस को इस पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलियावासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से तैयार है. हमारी ईंधन आपूर्ति फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन मैं चाहता हूं कि हम अतिरिक्त तैयारी रखें." उन्होंने आगे कहा कि हैरिस 'विभिन्न सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगी' ताकि 'ईंधन आपूर्ति मजबूत बनी रहे और मध्य पूर्व से आने वाली चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलिया के तौर-तरीकों से किया जा सके.'

Iran Israel US War LIVE: इजरायल ने 'साउथ पार्स गैस फील्‍ड' पर किया अटैक, भड़का ईरान

इजरायल ने बुधवार को ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्‍ड पर हमला किया, जिससे काफी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि ये ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्‍ड है. इसलिए ईरान काफी भड़क गया है. इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्‍लांट को निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें इस हमले के बारे में नहीं बताया गया था. ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा.

Iran Missile Drone Attacks Updates: कतर में LNG फील्‍ड पर ईरान का अटैक, हुआ भारी नुकसान

ईरान ने युद्ध के 19वें दिन कतर पर ऐसा हमला बोला, जिस पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बेहद भड़क गए. कतर ने बताया कि 18 मार्च 2026 रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए हमले के बाद, जिसमें पर्ल GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) सुविधा को भारी नुकसान हुआ था. अब 19 मार्च को भी लिक्विफाइड नेचुरल गैस फील्‍ड  को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया. इन हमलों के कारण बड़े स्‍तर पर आग लगी और कतर को काफी नुकसान हुआ है.

Iran Israel US War LIVE: ईरान का सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हमला, सऊदी ने दी चेतावनी

ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हमला किया है. रियाद पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से अैटक किया है. इस हमले के बाद यहां भीषण आग लग गई है. इस हमले के बाद सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि अगर ईरान यह मानता है कि खाड़ी देश जवाब देने में सक्षम नहीं हैं, तो यह उसकी बड़ी भूल है. हमारा अब ईरान पर भरोसा पूरी तरह टूट चुका है. मौजूदा हालात में हम तेहरान को साझेदार नहीं माना सकते हैं. 

Iran Israel US War Updates: हसन अली मरवान भी इजरायल हमले में मारे गए

हसन अली मरवान भी इजरायल के हमलों में मारे गए हैं. वह अपने पूर्ववर्ती को खत्म करने के एक सप्ताह के भीतर ही 'इमाम हुसैन डिवीजन' के कमांडर बनाए गए थे. 'इमाम हुसैन डिवीजन' एक सैन्य बल है, जिसका इस्तेमाल ईरानी कुद्स फोर्स ईरानी आतंकी शासन के हितों को आगे बढ़ाने और हमले करने के लिए करती है.

मरवान डिवीजन और हिज़्बुल्लाह तथा कुद्स फोर्स दोनों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जिम्मेदार थे. इसके अलावा, वे इजरायल की ओर मिसाइलों, हवाई विमानन इकाइयों (यूएवी) और रॉकेटों के हमले का भी नेतृत्व कर रहे थे.

Iran Israel US War LIVE: मिडिल ईस्‍ट में अमेरिकी और सहयोगी देशों के रडार ठिकानों पर कम से कम 10 बार हुए हमले

ईरान और उसके समर्थकों ने बार-बार उस संवेदनशील मिसाइल रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का आधार है. एबीसी न्यूज़ द्वारा सेटेलाइट इमेज और वीडियो के विश्लेषण से पता चलता है कि युद्ध की शुरुआत से अब तक कम से कम 10 रडार ठिकानों पर ईरानी ड्रोन या मिसाइलों से हमले हुए हैं, जिनमें उन रडार प्रणालियों को भी नुकसान पहुंचा है, जो दुर्लभ घटकों पर निर्भर हैं और जिनकी लागत करोड़ों डॉलर है.

Iran Missile Drone Attacks Updates: ईरान ने अब कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे को किया टारगेट

कुवैत में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विस्फोटों की खबर मिल रही है. इससे पहले ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दागीं. ईरान से हमले अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों के बाद अब पड़ोसी देशों के तेल और गैस प्‍लांग पर ट्रांसफर हो गए हैं. ऐसा लग रहा है. इधर, डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी है कि अगर कतर में गैस फील्‍ड पर फिर हमला हुआ, तो उसका भारी खामियाजा उठाना पड़ेगा. 

Drones on Washington Army base: वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर देखे गए अज्ञात ड्रोन

वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन स्थित सेना अड्डे के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे हैं, जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. दो लोगों ने बताया कि अधिकारियों ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि वे ड्रोन कहां से आए थे. 

Iran Israel US War LIVE: ईरान में 'सात पर आघात', सैन्य संघर्ष में पहली पंक्ति लगभग 'साफ'

पश्चिम एशिया, सैन्य संघर्ष की आग में जल रहा है. 28 फरवरी को यूएस-इजरायल ने ईरान पर हमला किया. संयुक्त हमले में ईरान के कई बड़े नेता और शीर्ष अधिकारियों को लगभग साफ कर दिया. सिलसिला रुका नहीं, अब भी जारी है. ये ऐसे टॉप नेता या अधिकारी थे जिनसे प्रशासन चलता था और देश किसी भी स्थिति में इनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखता था.

  • पहले ही दिन सरप्राइज एयर स्ट्राइक में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उनके साथ परिवार के कई लोग और बड़े अधिकारी भी मारे गए. खुलासा, हर गुजरते दिन के साथ हुआ.
  • 1 मार्च को देश के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ और रक्षा मंत्री सैयद अब्दुलरहीम मौसवी के मारे जाने की खबर स्टेट टेलीविजन ने दी, बताया कि एक हवाई हमले में वे मारे गए. इस हमले में डिफेंस काउंसिल की एक बैठक को निशाना बनाया गया था.
  • इसके अगले दिन 2 मार्च को, ईरान की न्यायपालिका ने पुष्टि की शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपुर उन लोगों में शामिल थे जो इन हमलों का शिकार हुए.
  • मोहम्मद शिराजी की मौत भी ईरान के लिए बड़ा सदमा थी, जिन्होंने 1989 से अपनी मृत्यु तक सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम किया. वे ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों और सुप्रीम लीडर के बीच एक अहम कड़ी का काम करते थे, और 28 फरवरी के एयर स्ट्राइक में ही उनकी जान गई थी.
  • सालेह असादी ईरान के एक सैन्य खुफिया अधिकारी थे. उन्होंने खातम-अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय में खुफिया विभाग के प्रमुख के तौर पर काम किया. यह मुख्यालय ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के भीतर एक आपातकालीन कमांड संरचना है. इस भूमिका में, वे राष्ट्रीय आपातकाल और रक्षा योजना से जुड़े खुफिया अभियानों की देखरेख करते थे.
  • 28 मार्च के बाद एक और शीर्ष नेता के जाने का गम ईरान नहीं भूल पाएगा, तो वो ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और युद्ध के समय के उसके सबसे अहम रणनीतिकार अली लारीजानी का है. इनके साथ ही बसीज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की भी मौत हो गई; ये दोनों 17 मार्च को तेहरान पर किए गए सटीक हमलों का शिकार हुए थे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com