Skincare During Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स से गुजरना पड़ता है. पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. हार्मोनल चेंजेस की वजह से महिलाओं में इस दिनों में मूड स्विंग्स (Mood Swings) के साथ कई अन्य लक्षण भी देखे जाते हैं. वहीं इन दिनों में आपकी स्किन पर भी पीरियड्स की वजह से बदलाव नजर आता है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि पीरियड्स के दौरान और उसके बाद महिलाओँ के चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Natural Glow) आता है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और पीरियड्स में महिलाओं को कैसे अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीरियड्स के दौरान स्किन में होने वाले बदलाव:
- महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने से एक्ने और मुंहासे आदि की समस्या होती है, लेकिन जब पीरियड्स आने वाले होते हैं, यानी महीने के 21वें दिन से इस हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है. इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी कम हो जाती है.
- प्रोजेस्ट्रोन, एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन का उत्पादन पीरियड्स के दौरान बढ़ जाता है. ये हार्मोन्स चेहरे पर ऑयलीनेस लाते हैं, जिससे स्किन ड्राइनेस की समस्या से निजात मिलती है और स्किन पर ग्लो दिखता है.
- पीरियड्स के दौरान स्किन पोर्स भी छोटे हो जाते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
पीलिया होने पर जल्द रिकवरी के लिए डेली पिएं इन 5 चीजों का जूस
पीरियड्स के दौरान ऐसे रखें स्किन का ध्यान | Take Care Of Skin Like This During Periods
- पीरियड्स के दौरान स्किन पर अधिक ऑयल नजर आता है, ऐसे में अगर आपकी स्किन अधिक ऑयली है तो एक्स्ट्रा ऑयल हो हटाने के लिए आप दिन में दो बार फेस वॉश करें.
- खुद को हाइड्रेटेड रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे आपकी स्किन भी हाईड्रेटेड रहेगी.
- पीरियड्स के दौरान ज्यादा मेकअप करने से बचें. अधिक मेकअप करने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं