कभी-कभी हम छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव (stress) में आ जाते हैं. कई बार रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर हम इतना गंभीर हो जाते हैं कि स्ट्रेस के शिकार होने लगते हैं. तनाव कई बार हार्ट अटैक, स्ट्रोक या डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है. तनाव मुक्त रहने के लिए योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही कुछ आसान से उपाय भी हैं जिन्हें अपनाकर तनाव से दूर रहा जा सकता है. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ऐसे ही कुछ आसान उपाय लेकर आई हैं.
रुजुता दिवेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर तनाव मुक्त होने के तीन आसान तरीके बताए हैं. वीडियो को शेयर करते हुए रुजुता ने लिखा है, डि-स्ट्रेस होने के तीन आसान तरीके. रुजुता के अनुसार इन तरीकों को हर किसी को ट्राई करना चाहिए क्योंकि ये बेहद सरल हैं, ऐसे में इन्हें अपनी आदत में शामिल करना मुश्किल नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डि-स्ट्रेस होने के तीन नायाब तरीके-
1. रुजुता के अनुसार तनाव मुक्त होने के लिए सबसे पहले आप खुद को समय देना शुरू करें. स्क्रीन पर यानी फोन के साथ आप जो समय बिताते हैं, उसकी बजाय खुद के लिए समय निकालें.
2. आप आज कैसे दिखते हैं इस पर ध्यान दें. इस बारे में न सोचें कि आप तीन-चार साल बाद कैसे दिखेंगे. सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर अपनी तस्वीरों को निहारना बंद करें. आज पर कंसंट्रेट करें.
3. तीसरा और सबसे जरूरी उपाय ये है कि दोपहर में थोड़ी देर ही सही सोने की आदत डालें. एक स्मॉल नैप आपको तरोताजा रखती है. इससे डाइजेशन अच्छा होता है, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती. साथ ही सोने की आदत में सुधार होता है.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं