आज के दौर में टैटू फैशन के साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. कोई लव पार्टनर के नाम का टैटू बनवाना पसंद करता है तो कोई किसी आकृति को शरीर पर उकेरता है. लेकिन टैटू बनवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. टैटू आपको गंभीर स्किन इन्फेक्शन, एचआईवी एड्स और हेपेटाइटिस सी जैसी खतरनाक बीमारी भी दे सकता है. ये वो बीमारियां हैं जिनका पता काफी बाद में चलता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको टैटू बनवाने से पहले ध्यान रखना काफी जरूरी है.
1. टैटू आर्टिस्ट को जानना बेहद जरूरी
आपको टैटू बनवाने से पहले अपने आर्टिस्ट की जानकारी होना चाहिए. टैटू आर्टिस्ट का काम कैसा है, उसके पास कितना अनुभव है और लोगों की उस आर्टिस्ट के बारे में क्या राय है. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से टैटू आर्टिस्ट सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखते हैं. ये जरूरी है कि टैटू आर्टिस्ट के हाथों में ग्लव्स हो, टैटू बनाने के लिए नई सुई हो और सामान पूरी तरह स्टरलाइज हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. शॉप चलाने का लाइसेंस जरूरी
कई टैटू आर्टिस्ट के पास शॉप रन करने का लाइसेंस नहीं होता है. आप टैटू बनवाने के लिए ऐसी शॉप पर ही जाए जिसके पास लाइसेंस हो. इससे आपका रिस्क कम हो जाएगा. ज्यादातर रेप्युटेट शॉप्स में कीटाणुनाशक की तरह गंध आती है और उनमें बेदाग वर्कस्टेशन और फर्श होते हैं. यदि ऐसा नहीं है तो तुरंत वहां से निकल जाए और दूसरी कोई शॉप देखें.
3. टैटू बनवाना काफी पेनफुल प्रोसेस
टैटू बनवाने की प्रोसेस काफी पेनफुल होती है. टैटू बनाने के लिए सुई का इस्तेमाल किया जाता है और कई बार वह इतनी गहरी चुभती है कि मांसपेशियों तक चली जाती है. अगर आप इस पेनफुल प्रोसेस को सहन नहीं कर सकते तो टैटू न बनवाएं. ये भी ध्यान रखें कि आप जिस जगह पर टैटू बनवा रहे हैं वहां पहले से ही कोई अंदरूनी चोट तो नहीं है. इस बारे में अपने टैटू आर्टिस्ट को भी बताएं.
4. टैटू बनवाने के बाद हटाने में काफी परेशानी
टैटू लगभग परमानेंट होते हैं क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है सभी लोगों का टैटू पूरी तरह से हट जाएगा. यह सब टैटू के आकार, उपयोग की गई स्याही के प्रकार और रंग पर निर्भर करता है. ये भी कि कलाकार अपने औजारों के साथ कितनी गहराई तक जाता है. टैटू को हटवाने की प्रोसेस भी काफी महंगी होती है. अक्सर टैटू बनवाने की तुलना में हटवाने की प्रोसेस ज्यादा दर्दनाक होती है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं