विज्ञापन

रोज 2 भीगे अखरोट खाने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

दिमाग होगा तेज, दिल रहेगा हेल्दी, हड्डियां होंगी मजबूत, बस रोज सुबह खा लें 2 भीगे अखरोट.

रोज 2 भीगे अखरोट खाने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
रोज 2 भीगे अखरोट खाने के फायदे.
NDTV

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. अखरोट तो आपने खाया ही होगा. सर्दी में घर में अखरोट आते ही हैं. दादी-नानी कहती हैं, अखरोट खाओ, दिमाग तेज होगा. लेकिन अखरोट खाने का सही तरीका क्या है? सूखा खाएं, या भिगोकर खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं, अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए. रात को पानी में भिगो दीजिए, सुबह छिलका उतारकर खाइए और रोज सिर्फ 2 अखरोट काफी हैं. ज्यादा खाने की जरूरत नहीं है. तो चलिए जानते हैं अखरोट खाने के फायदे.

अखरोट को भिगोकर ही क्यों खाएं?

अखरोट के छिलके में फाइटिक एसिड होता है. ये शरीर को पोषक तत्व सोखने नहीं देता. भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है. भिगोने से अखरोट नरम हो जाता है, पचने में आसान हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोज 2 भीगे अखरोट खाने से क्या होता है? 

1. दिमाग तेज- 

अखरोट बिल्कुल दिमाग जैसा दिखता है और ये दिमाग के लिए ही सबसे अच्छा माना जाता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. ये दिमाग की नसों को मजबूत करता है. रोज 2 भीगे अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है.

2. दिल- 

अखरोट दिल के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. अखरोट में गुड फैट होता है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जब बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा, तो नसों में ब्लॉकेज नहीं होगा.  हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है.

3. हड्डियां- 

अखरोट में कैल्शियम होता है, मैग्नीशियम होता है, फॉस्फोरस होता है. ये तीनों चीजें हड्डियों के लिए बहुत जरूरी हैं. रोज भीगे अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.

4. पेट साफ- 

अखरोट में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. रोज सुबह भीगा अखरोट खाने से पेट साफ होता है कब्ज नहीं होती. 

नोट- ये केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं. डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर करें.

ये भी पढ़ें- क्या हर दिन अंडा खाना सही है? एक्सपर्ट ने बताया रोज अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhrot Khane Ke Fayde, Walnut Benefits Hindi, Walnut Benefits In Hindi, Walnut Benefits, Walnut Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com