घर पर गोभी का अचार कैसे डालें?
NDTV
गोभी के पराठे, पकौड़े या सब्ज़ी के अलावा एक चीज ऐसी है जिसका इंतजार पूरे साल रहता है, चटपटा और तीखा अचार. अगर गोभी और हरी मिर्च का अचार सही तरीके से तैयार कर लिया जाए, तो यह महीनों ही नहीं, बल्कि पूरे एक साल तक बिना खराब हुए डिब्बे में रखा जा सकता है. दाल-चावल हो, रोटी-सब्ज़ी या फिर सुबह का गरमागरम पराठा, इस अचार की एक फांक थाली का स्वाद ही बदल देती है. यहां जानें गोभी का अचार किस डालें ताकि महीनों तक खराब न हो.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- गोभी (लगभग 400 ग्राम)
- गहरे हरे रंग की कसी हुई हरी मिर्च (100-150 ग्राम)
- नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच)
- सरसों का तेल (आवश्यकतानुसार)
- पानी (2 से 2.5 गिलास)
- नमक (1 छोटा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
- सफेद सिरका (1 छोटा चम्मच)
- सौंफ (1 बड़ा चम्मच)
- जीरा (1/2 बड़ा चम्मच)
- अजवाइन (1/2 बड़ा चम्मच)
- मेथी दाना (1/2 बड़ा चम्मच)
- साबुत धनिया (1 बड़ा चम्मच)
- पीली सरसों (1 बड़ा चम्मच)
- हींग (1/4 छोटा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
- तीखी लाल मिर्च या कुटी मिर्च (1/2 छोटा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च (1 बड़ा चम्मच)
- आमचूर पाउडर (लगभग 3/4 बड़ा चम्मच)
- नमक (सवा दो छोटे चम्मच)
- कलौंजी (1 छोटा चम्मच)
- सिरका (1 बड़ा चम्मच)
बनाने का तरीका:
- हरी मिर्च धोकर पूरी तरह सुखा लें और डंठल हटा दें.
- मिर्च को बीच से चीरा लगाएं, चाहें तो बीज निकाल दें, फिर नींबू का रस और आधा छोटा चम्मच नमक मिलाकर आधे घंटे से रात भर के लिए छोड़ दें.
- बाद में नमी हटाने के लिए पंखे या धूप में सुखा लें.
- गोभी के पीछे का हरा हिस्सा हटाकर थोड़े बड़े फूल काट लें ताकि वे गलें नहीं.
- एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें नमक, हल्दी और 1 छोटा चम्मच सिरका डालें.
- गोभी डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट पकाएं, पर गलाएं नहीं.
- गैस बंद कर गोभी धोएं, छलनी में छानें और धूप या पंखे के नीचे पूरी तरह सुखा लें.
- पैन में सौंफ, जीरा, अजवाइन, मेथी और साबुत धनिया डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें.
- गैस बंद करके गरम पैन में पीली सरसों डालें और हल्का चलाकर उसकी नमी निकाल दें, ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें.
- एक बड़े बर्तन में सूखी गोभी और मिर्च लें, इसमें हींग, हल्दी, तीखी लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, आमचूर पाउडर और नमक डालें.
- सरसों का तेल गरम करके ठंडा करें ताकि उसका तीखापन कम हो जाए. थोड़ा गुनगुना तेल मसालों पर डालें जिससे रंग और स्वाद निखरे.
- हल्की भुनी साबुत कलौंजी, पिसा मसाला, बाकी ठंडा तेल और 1 बड़ा चम्मच सिरका डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
- कांच के जार को गरम पानी से धोकर धूप, माइक्रोवेव या हेयर ड्रायर से पूरी तरह सुखा लें.
- अचार भरें, किनारा साफ करें और ऊपर सूती कपड़ा बांधकर 1 से डेढ़ हफ्ते धूप में रखें.
- बीच-बीच में जार हिलाते रहें ताकि टुकड़े एक समान तैयार हों 4 से 5 दिन बाद अचार सिकुड़ जाए तो ऊपर से तेल और डाल दें ताकि अचार तेल में डूबा रहे.
इसे भी पढ़ें: मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? मूंगफली के लड्डू रेसिपी आसान तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News