विज्ञापन

यूपी में मिलेगी सस्ती बिजली, दिसंबर में कम आएगा बिजली का बिल, लगातार छठे महीने राहत

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर महीने में भी सस्ती बिजली का फायदा मिलने वाला है. बिजली का बिल लगभग 3.25 प्रतिशत तक कम हो सकता है.

यूपी में मिलेगी सस्ती बिजली, दिसंबर में कम आएगा बिजली का बिल, लगातार छठे महीने राहत
Electricity bills will decrease in UP
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर में राहत मिलेगी.
  • दिसंबर में बिल लगभग 3.25 प्रतिशत तक कम हो सकता है.
  • जुलाई से नवंबर तक बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई है.

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर में भी बिल से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां बिजली का बिल लगभग 3.25 प्रतिशत तक कम हो सकता है. यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगातार छठे महीने राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. ईंधन अधिभार शुल्क (Fuel Surcharge) में कमी के चलते बिजली बिल में राहत दी जा रही है. जुलाई से नवंबर तक बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई है.

कैसे और किसे मिलेगा लाभ

ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन (FPPCA) के तहत सितंबर माह के ईंधन अधिभार शुल्क में आई कमी को देखते हुए यह राहत दी जानी है. इसके तहत सभी श्रेणियों के लगभग 3.89 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है, जिसके बाद वास्तविक राहत का सटीक आंकड़ा स्पष्ट होगा.

किस महीने कितनी मिली राहत

जून में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क वसूले जाने पर विद्युत नियामक आयोग के कड़े रुख के बाद से उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है. विभिन्न महीनों में बिल में कमी की स्थिति इस तरह रही.

जुलाई: 4.43 प्रतिशत की कमी

अगस्त: 2.92 प्रतिशत की कमी

सितंबर: 7.93 प्रतिशत की कमी

अक्टूबर: 5.24 प्रतिशत की कमी

नवंबर: 9.17 प्रतिशत की कमी

दिसंबर में संभावित 3.25 प्रतिशत की कमी के साथ घरेलू और अन्य वर्गों के उपभोक्ताओं को सर्दियों के दौरान बिजली खर्च में अतिरिक्त सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में खोले जाएंगे लेबर अड्डे, श्रमिकों को मिलेगा मुफ्त खाना और रहने की जगह

यह भी पढ़ें | लखनऊ में LDA दे रहा 42.50 लाख रुपये में घर खरीदने का मौका, जानें एलॉटमेंट और भुगतान पर छूट का नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fuel Surcharge, Fuel Surcharge Waiver, UP Electricity Bill, UP Electricity Bill Big Relief, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com