विज्ञापन

दिल्ली में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 10 जनवरी को खुद कर सकेंगे दर्ज, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम

जनगणना के लिए दिल्ली के राजस्व विभाग ने शेड्यूल तय किया है, जिसके तहत 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. इस चरण में विशेष ऐप का उपयोग किया जाएगा और 40 या उससे अधिक सवाल पूछे जाएंगे.

दिल्ली में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 10 जनवरी को खुद कर सकेंगे दर्ज, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम
Delhi Census Schedule released
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • दिल्ली में जनगणना 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
  • दिल्ली में पहली बार जाति से जड़ी जानकारियां दर्ज की जाएगी.
  • जनगणना की टीम घर-घर पहुंचकर 40 से अधिक सवाल पूछेंगे.

दिल्ली में जनगणना 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के 28 अक्टूबर के नोटिफिकेशन के आधार पर दिल्ली के राजस्व विभाग ने शेड्यूल तय किया है, जिसके तहत 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. इससे पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 के बीच सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प मिलेगा. जबकि 1 से 5 मार्च 2027 तक उसमें संशोधन का मौका मिलेगा. यह पहली बार होगा जब जाति से जुड़ी जानकारियां भी दर्ज की जाएगी.

जनगणना का पूरा शेड्यूल

राजस्व विभाग की अधिसूचना के अनुसार जनगणना प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तारीखें हैं.

सेल्फ एन्यूमरेशन: 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपने और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे.

डोर-टू-डोर गणना: 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे.

कट-ऑफ तारीख: 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे कट-ऑफ समय तय किया गया है; इसी आधार पर आबादी के आंकड़े दर्ज होंगे और उस समय तक जन्मे बच्चे गणना में शामिल होंगे.

संशोधन का अवसर: 1 से 5 मार्च 2027 तक आंकड़ों में सुधार या छूटे हुए लोगों को जोड़ने का मौका मिलेगा.

पहली बार जाति के आंकड़े और 40 से अधिक सवाल

दिल्ली में जनगणना के इस चरण में विशेष ऐप का उपयोग किया जाएगा और 40 या उससे अधिक सवाल पूछे जाएंगे. अधिकारियों के अनुसार, आजादी के बाद ऐसा पहली बार है जब जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा परिवार और मकान के ब्यौरे के साथ लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, मोबाइल-कंप्यूटर और इंटरनेट चलाने की जानकारी और घर बदलने या मौजूदा पते पर रहने की अवधि से जुड़े सवाल इसमें शामिल होंगे. इससे लोगों के प्रवास के आंकड़े भी साफ हो जाएंगे.

इससे पहले 16 अप्रैल से 15 जून के बीच चले हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में मकानों की सूची बनाने का काम पूरा हो चुका है. इसके तहत 13 जिलों के 45863 ब्लॉकों में 7598982 मकानों और 5498560 परिवारों का रिकॉर्ड तैयार किया गया था, जबकि कर्मियों और इंचार्ज का प्रशिक्षण अक्टूबर में शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 700 डार्क स्पॉट होंगे रोशन, लुटियंस में पुरानी LED लाइटों का होगा दोबारा इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Census 2026, Delhi Census, Delhi Census 2026, Delhi Census First Phase 2026, Door To Door Campagin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com