विज्ञापन

रोज सिर्फ 2-4 अखरोट खाने से दिल को मिल सकते हैं ये बड़े फायदे, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई वजह

रोजाना 2-4 अखरोट खाने से दिल और दिमाग दोनों को फायदा मिल सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं.

रोज सिर्फ 2-4 अखरोट खाने से दिल को मिल सकते हैं ये बड़े फायदे, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई वजह
दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्यों रोज खाने चाहिए अखरोट
NDTV

मुट्ठीभर अखरोट आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर अखरोट को अक्सर "ब्रेन फूड" कहा जाता है, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटुजा के मुताबिक इसके फायदे सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं हैं. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हार्ट को स्वस्थ रखने और शाकाहारी लोगों को जरूरी हेल्दी फैट्स देने में मदद कर सकता है.

अखरोट में प्रोटीन, फाइबर हेल्दी फैट्स, खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन (B6, E और फोलेट), मिनरल्स (मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और मैंगनीज) होता है. जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटुजा ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अखरोट के फायदों को बताया और समझाया कि ये हमारे दिल के लिए कैसे बेहद फायदेमंद है.

Nutritional Value of Walnut :  Nutrition Facts: 100 ग्राम अखरोट में क्या मिलता है? 

100 ग्राम अखरोट में लगभग:

पोषक तत्वमात्रा
कैलोरी654 kcal
प्रोटीन15.2 g
कार्बोहाइड्रेट13.7 g
फाइबर6.7 g
कुल फैट65.2 g
ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA)9.1 g
कैल्शियम98 mg
मैग्नीशियम158 mg
फॉस्फोरस346 mg
पोटैशियम441 mg
फोलेट98 mcg
विटामिन E0.7 mg

स्रोत: U.S. Department of Agriculture (USDA) FoodData Central

हार्ट हेल्थ के लिए सुपरफूड क्यों माना जाता है अखरोट?

डॉ खटुजा ने बताया कि अखरोट में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो आपके हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. ये दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं. जो लोग हार्ट पेशेंट है उनके लिए अखरोट प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट का बेहतरीन ऑप्शन है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image Credit: Pexels

शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत है अखरोट

फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में डायटेटिक्स विभाग की प्रमुख दीप्ति खाटूजा ने इस बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि जो लोग शाकाहारी हैं और नॉनवेज बिल्कुल नहीं खाते उनके लिए अखरोट खाना काफी फायदेमंद हो सकता है.

यह ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स का बहुत अच्छा सोर्स है जो कि वेजिटेरियंस के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है. क्योंकि ज्यादातर ओमेगा थ्री नॉनवेज जैसे फिश वगैरह में मिलता है.

ऐसे में जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए अखरोट अच्छा विकल्प है. हर दिन आप अखरोट और बादाम को एक साथ मिला कर स्नैक्स को तौर पर खाएं. जरूरी नहीं कि आप इसे भिगो कर ही रखें और इसे ऐसे भी खा सकते हैं.

फैक्ट चैक 
2 अखरोट में लगभग 50-60 कैलोरी.
शाकाहारियों के लिए ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत.
दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद.
हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.

रोज अखरोट खाने से मिल सकते हैं ये फायदे

  1. हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है.
  2. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है.
  3. ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत.
  4. दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद.
  5. लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.
  6. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर.

एक द‍िन में कितने अखरोट खाने चाह‍िए ?

न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटुजा के मुताबिक आमतौर पर 2-4 अखरोट (लगभग 15-30 ग्राम) अखरोट रोज खाए जा सकते हैं. यह मात्रा ओमेगा-3, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत मानी जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brain Food, Walnut Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com