Remedies For Gas And Bloating: पेट अगर सही तो सब सही है. कई बार हम सुबह उठते हैं और पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं. पेट साफ न होने से पेट गैस कब्ज जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. कब्ज की समस्या सुनने में बेहद छोटा शब्द है लेकिन, जो इस समस्या से हर दिन दो चार होता है वही समझ सकता है. कब्ज होने से किसी भी काम में न लगना, पेट भारी से रहना, भूख न लगना, उल्टी की समस्या होना जैसी दिकक्ते हो सकती हैं. तो अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसी घरेलू औषधी के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन कर आप इस समस्या से झटपट आराम पा सकते हैं.
कब्ज से राहत पाने के लिए अदरक का करें इस्तेमाल- Use Ginger To Get Relief From Constipation:
1. खाली पेट-
कब्ज से राहत पाने के लिए खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 टुकड़ा अदरक का खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर हो सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. खाने के बाद-
अगर आपको कब्ज की समस्या अक्सर परेशान करती है, तो आप खाना खाने के बाद एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का मुंह में रख सकते हैं. इससे गैस दूर करने में मदद मिल सकती है.
3. अदरक की चाय-
अदरक की चाय को पीना चाय लवर्स खूब पसंद करते हैं. लेकिन अदरक की चाय सिर्फ फ्लेवर ही नहीं बल्कि, पेट गैस में भी राहत पहुंचा सकती है.
4. अदरक पानी-
अगर आपको कब्ज और पेट गैस की समस्या परेशान कर रही है, तो आप गुनगुने पानी में कद्दूकस अदरक डालकर खौला लें. फिर इस पानी में काला नमक डालकर पी लें. इससे पेट गैस से राहत मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं