विज्ञापन

सबसे अच्छा किशमिश कौन सा है और एक दिन में कितनी किशमिश खाने चाहिए?

अंगूर को सुखाकर तैयार किया गया किशमिश कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होता है. मुख्य रूप से किशमिश दो तरह के होते हैं, काले और हरे. अक्सर लोगों किशमिश को लेकर लोगों में कंफ्यूजर रहती है कि कौन सा सेहत के लिए सही होता है. यहां जानते हैं इस विषय को अच्छे से-

सबसे अच्छा किशमिश कौन सा है और एक दिन में कितनी किशमिश खाने चाहिए?
Black Raisins Vs Green Raisin : दोनों में से कौन सा किशमिश है बेस्ट?

किशमिश भारतीय किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स में से एक है. इसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. बाजार में मुख्य रूप से 2 तरह की किशमिश मिलती हैं, काली किशमिश और हरी किशमिश. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि दोनों में से कौन सी किशमिश ज्यादा हेल्दी है और रोज कितनी मात्रा में खानी चाहिए. इस विषय को लेकर हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की. उनका कहना है कि दोनों तरह की किशमिश पोषण से भरपूर हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हो सकते हैं. यहां समझते हैं इस बारे में विस्तार से-

काली किशमिश के फायदे क्या हैं?

काली किशमिश गहरे रंग के अंगूरों को धूप में सुखाकर तैयार की जाती है. इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है. रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम काली किशमिश में लगभग 1.9 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंथोसाइनिन्स नामक एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं.

हरी किशमिश के क्या हैं फायदे?

हरी किशमिश हल्के रंग के अंगूरों से बनाई जाती है और इसमें चीनी और कैलोरी अपेक्षाकृत कम होती है. ये फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकती है. अगर आप इस किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल में रहता है. इसलिए वजन कंट्रोल करने वाले लोगों के लिए हरी किशमिश एक बेहतर विकल्प मानी गई है, क्योंकि इसमें काली किशमिश की तुलना में कम शुगर होती है.

आखिर दोनों में से कौन सी किशमिश है सबसे अच्छी?

डायटीशियन का कहना है कि इसका जवाब आपके हेल्थ टारगेट पर निर्भर करता है. अगर आप आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, बालों और स्किन की सेहत पर ध्यान देना चाहते हैं, तो काली किशमिश बेहतर हो सकती है. वहीं, अगर आप वजन कंट्रोल करने के लिए किशमिश खाना चाहते हैं, तो हरी किशमिश आपके लिए सही होती है. दोनों को मिलाकर खाना भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि इससे दोनों के फायदे मिल सकते हैं.

एक दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए?

डायटीशियन का कहना है कि एक हेल्दी व्यक्ति के लिए रोजाना 20 से 30 ग्राम किशमिश यानी लगभग एक छोटी मुट्ठी पर्याप्त मानी जाती है. काली किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना भी लोकप्रिय तरीका है. हालांकि, अधिक मात्रा में किशमिश खाने से शुगर का सेवन बढ़ सकता है, इसलिए बैलेंस मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें - क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? जानें कब और कितनी खाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Raisins, Raisins, Raisins Advantages, Raisins And Constipation, Raisins And Currants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com