विज्ञापन

सफेद Vs सेंधा नमक : कौन सा नमक खाने से बीपी नहीं बढ़ता है? 

सेंधा नमक को अक्सर लोग हेल्दी समझकर खाते हैं। लेकिन क्या सच में इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है? यहां डॉक्टर से समझते हैं इस विषय को

सफेद Vs सेंधा नमक : कौन सा नमक खाने से बीपी नहीं बढ़ता है? 
Which Salt Is Good for High Blood Pressure : बीपी के लिए कौन सा नमक अच्छा है?

नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा-अधूरा सा लगता है. लेकिन जब ब्लड प्रेशर की बात आती है, तो अक्सर लोग इस सोच में पड़ जाते हैं कि उनके लिए कौन सा नमक अच्छा होता है. कई लोग सेंधा नमक को अच्छा मानते हैं. वहीं, कुछ लोग सफेद नमक को अच्छआ मानते हैं. ऐसे में लोगों के बीच सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कौन सा नमक खाएं? इस विषय को समझने के लिए हमने हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रणीत पोलामुरी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों के बीच काफी गलतफहमियां हैं. उनका कहना है कि नमक का रंग, नाम या सोर्स बदलने से उसका नैचर नहीं बदल सकता है. यहां समझते हैं उनकी इस बातों को अच्छे से-

क्या ब्लड प्रेशर में खा सकते हैं सेंधा नमक?

डॉ. पोलामुरी का कहना है कि सेंधा नमक, समुद्री नमक और हिमालयन पिंक सॉल्ट, तीनों में मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड मौजूद होता है. यही सोडियम शरीर में पानी को रोककर रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. यानी अगर आप ये सोचकर सेंधा नमक या पिंक सॉल्ट खा रहे हैं कि इसका सेवन करने से आपका बीपी नहीं बढ़ेगा, तो शायद आप अभी तक एक भ्रम में हैं. डॉक्टर ने बताया कि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है. 

 नमक की मात्रा डालती है असर

डॉक्टर पोलामुरी का कहना है कि हाई बीपी से बचने के लिए नमक का प्रकार नहीं, बल्कि उसकी मात्रा ज्यादा महत्वपूर्ण है. अधिकतर वयस्कों को पूरे दिन में लगभग एक चम्मच नमक से ज्यादा नहीं लेना चाहिए. जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें इससे भी कम नमक लेने की सलाह दी जा सकती है.

कम नमक से भी इन चीजों से बढ़ सकता है खाने का स्वाद

अगर आप खाने में नमक कम करना चाहते हैं, तो स्वाद के लिए नींबू, लहसुन, अदरक, काली मिर्च, धनिया, पुदीना और दूसरे मसालों का इस्तेमाल करके खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि खाने को ज्यादा हेल्दी भी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें - सेंधा नमक और काला नमक में क्या है असली फर्क, जानिए सेहत के लिए कौन सा है सबसे ज्यादा फायदेमंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BP Patients, Sendha Namak, Pink Salt, Food, High Blood Preesure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com