विज्ञापन

सुबह पेट ठीक से नहीं होता साफ? वैद्य राजेश कपूर ने बताए पेट की गंदगी को साफ करने के उपाय

कब्ज और पेट की गंदगी से परेशान हैं? वैद्य राजेश कपूर का ये देसी नुस्खा आ सकता है काम.

सुबह पेट ठीक से नहीं होता साफ? वैद्य राजेश कपूर ने बताए पेट की गंदगी को साफ करने के उपाय
पेट की गंदगी कैसे साफ करें.
NDTV

क्या आपके साथ भी सुबह उठते ही पेट साफ न होने की परेशानी होती है, क्योंकि पेट भारी लगे, पेट ठीक से साफ न हो, गैस बनती रहे, तो समझ लीजिए पूरा दिन खराब होने वाला है. कभी कब्ज, कभी पेट फूलना, कभी मुंह का स्वाद खराब. ये सब पेट में जमी गंदगी की निशानी है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर वैद्य राजेश कपूर ने पेट की गंदगी को साफ करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा है बताया है, तो चलिए जानते हैं क्या है वो उपाय.

वैद्य जी ने कौन सा नुस्खा बताया है? 

वैद्य राजेश कपूर ने दो चीजों का नुस्खा बताया है पहली चीज- पीली वाली हरड़ का चूर्ण. दूसरी चीज- पुराना गुड़ दोनों चीजें आपको किसी भी आयुर्वेदिक दुकान या पंसारी के यहां आसानी से मिल जाएंगी. ध्यान रहे, गुड़ नया नहीं, पुराना होना चाहिए. पुराना गुड़ ही पेट को साफ करता है. नया गुड़ कफ बनाता है और हरड़ भी पीली वाली ही लेनी है. काली हरड़ न लीजिए. पीली हरड़ पेट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे लें हरड़ का चूर्ण और गुड़- 

इस नुस्खे को लेने का तरीका बहुत आसान है. रात को सोने से पहले, खाने के 1-2 घंटे बाद, एक चम्मच हरड़ का चूर्ण लीजिए. अब उसमें थोड़ा सा पुराना गुड़ मिलाइए, लगभग एक छोटी गोली जितना. दोनों को अच्छे से मिलाकर चबा-चबाकर खा लीजिए. ऊपर से एक घूंट गुनगुना पानी पी लीजिए. बस, हो गया. इसे रोज रात को सोने से पहले लेना है. वैद्य जी कहते हैं, इसे 15-20 दिन तक लगातार लीजिए. आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा. 

ये नुस्खा काम कैसे करता है?

  • हरड़ का चूर्ण- आयुर्वेद में हरड़ को मां की तरह माना गया है. ये आंतों में चिपके हुए पुराने मल को ढीला करती है. आंतों की सफाई करती है. कब्ज को खोलती है.
  • पुराना गुड़- पुराना गुड़ पेट को गर्मी देता है और पाचन को तेज करता है. ये हरड़ के साथ मिलकर पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. वैद्य जी कहते हैं, जब पेट साफ होगा, तो लीवर भी अपने आप ठीक हो जाएगा. आंखों का पीलापन भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा. 

ये भी पढ़ें- आपके सामने कोई अचानक बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?डॉक्टर मीर से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Ki Gandagi Kaise Saaf Karein, Constipation Remedies, Pet Saaf Ka Gharelu Ilaaj, Pet Saaf Kaise Hoga Naturally, Pet Saaf Kaise Kare Gharelu Nuskhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com