विज्ञापन

बिना दवा के कब्ज से राहत कैसे पाएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घर बैठे मिलेगा आराम

पेट साफ न होने से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत.

बिना दवा के कब्ज से राहत कैसे पाएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घर बैठे मिलेगा आराम
पेट कैसे साफ करें.
Copilot

सुबह उठते ही अगर पेट साफ न हो, तो पूरा दिन खराब सा जाता है किसी काम में मन नहीं लगता, सिर भारी-भारी रहता है, शरीर में सुस्ती छाई रहती है और मूड अलग खराब रहता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है. अगर आपका जवाब हां है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इस समस्या से निपटने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं. दरअसल आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और कम पानी पीने की आदत की वजह से कब्ज (Constipation) एक आम समस्या बन गई है. कई लोग इससे राहत पाने के लिए तरह-तरह की दवाइयां या चूर्ण लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सेहत के लिए ठीक नहीं होता.  ​अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और बिना किसी दवा के इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं.

क्या कहती है रिसर्च-

इस रिसर्च के अनुसार बिना दवा के कब्ज से राहत के लिए रोज 25-35 ग्राम फाइबर, पर्याप्त पानी, कीवी-प्रून जैसे फल और रोज़ टहलना सबसे असरदार माना गया है. ये घरेलू नुस्खे पेट साफ करने में मददगार हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पेट को साफ रखने के असरदार तरीके-

​1.गुनगुना पानी और नींबू- 

​सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट साफ करने में मदद मिल सकती है. अगर आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीते हैं, तो यह आपके पेट की आंतों को साफ करने में तेजी से मदद कर सकता है. इससे आपका डाइजेस्ट सिस्टम एक्टिव हो जाता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है.
  
​2. फाइबर फूड- 

​फाइबर की कमी कब्ज की मुख्य वजह होती है. इसके लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, फल और साबुत अनाज को शामिल करें. खासकर पपीता, अमरूद और सेब जैसे फल पेट के लिए वरदान माने जाते हैं. रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से भी पुरानी कब्ज में राहत मिल सकती है.
  
​3. सौंफ और मुनक्का- 

​सौंफ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में उबालकर गुनगुना पीने से पेट की गैस और कब्ज दूर करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- डायबिटीज मरीज गुड़ खा सकते हैं या नहीं? जानिए सही जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Ko Saaf Kaise Rakhen, Constipation Relief, Constipation Relief Diet, Constipation Relief Drink, Constipation Relief Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com