- नाइट शिफ्ट में शेड्यूल काफी उल्टा हो जाता है.
- रात को जागे रहने या देर से सोने से कई समस्याएं हो सकती हैं.
- यहां जानिए नाइट शिफ्ट वाले अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें.
Disadvantages Of Waking Up At Night: नौकरीपेशा वाले लोगों को शिफ्ट्स में काम करना पड़ता है. दिन की शिफ्ट्स की तुलना में नाइट शिफ्ट अधिक मुश्किल भरी मानी जाती है. हमारे शरीर में एक सर्केडियन रिदम होता है जो हमें संकेत देता है कि पूरे दिन कब सक्रिय रहना है और कब आराम करना है. ये हमारे शरीर में नेचुरल अलार्म घड़ी की तरह काम करती है. यह हमारे दिमाग को दिन के समय उठने और रात में आराम करने के लिए तैयार करती है. यह शेड्यूल हमारे पाचन तंत्र, शरीर के तापमान और हृदय गति को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है.
रात की शिफ्ट शरीर के सर्कैडियन सिस्टम को बाधित करके और इसके नेचुरल स्लीप पैटर्न के खिलाफ जाकर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है. ऐसे में नाइट शिफ्ट करने वालों को अपना खास देखभाल करने की जरूरत होती है, नहीं तो दिल से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज और वजन बढ़ने जैसे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाइट शिफ्ट में इस तरह रखें अपना ख्याल | Take Care Of Yourself Like This In Night Shift
1) स्लीप शेड्यूल सेट करें
नाइट शिफ्ट के दौरान अपना स्लीप शेड्यूल तय करें. सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आराम करने की कोशिश करें और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक झपकी लें. इसके बाद ही रात की ड्यूटी पर निकलें.
2) कैफीन का सेवन कम करें
रात भर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए और इसके लिए जरूरी एनर्जी पाने के लिए कई बार आप जरूरत से ज्यादा ही चाय या कॉफी ली लेते हैं, इसकी वजह से घर लौटने पर फिर ठीक से नींद नहीं आती.
3) हेल्दी भोजन करें
हाई शुगर और ट्रांस फैट वाले फूड्स को खाने से बचें. भूख लगने पर हेल्दी स्नैक्स सलाद, फल, सब्जी और ड्राई फ्रूट्स आदि खाएं. ज्यादा तला भुना खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
उलझ जाते हैं लंबे बाल तो Long Hair को सिल्की और मजबूत बालों के लिए करें ये एक काम
4) हाइड्रेटेड रहें
जागते रहने के लिए यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी शिफ्ट के दौरान पर्याप्त लिक्विड का सेवन कर रहे हैं. हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने से लिए पानी की बेहद अहम भूमिका है, ऐसे में इसका पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करें.
5) नियमित व्यायाम करें
आप नियमित एक्सरसाइज करने की आदत डालें, इससे आपको एनर्जी मिलेगी. बाइकिंग या लंबी पैदल यात्रा जैसे आसान उपाय खोजें. इससे आपको ताजा हवा भी मिलेगी और शरीर एक्टिव भी रहेगा.
सर्दियों में रात को सोने से पहले अंजीर वाला दूध पीने से मिलते हैं ये गजब फायदे, जानें बनाने का तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं