क्या आपके भी मुंह से बदबू आती है. जब आप किसी से बात करते रहे हो और सामने वाला मुंह पर हाथ रख ले, या थोड़ा पीछे हट जाए. कितनी शर्म आती है ना?मुंह से बदबू आना एक आम लेकिन सीरियस दिक्कत है. आदमी को खुद को पता भी नहीं चलता कि उसके मुंह से बदबू आ रही है. लोग बताते भी नहीं हैं, बस दूर हो जाते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर हीरा योगी ने अपने वीडियो में इसी दिक्कत के बारे में बताया है कि मुंह से बदबू क्यों आती है और इसको घर पर ही कैसे ठीक किया जा सकता है.
मुंह से बदबू क्यों आती है?
मुंह से बदबू के 2 तरह के लोग होते हैं, ऐसा योगी जी बताते हैं. पहले वो, जिनके मुंह में लार ज्यादा बनती है- लार में ही बैक्टीरिया पनपते हैं, और वही बदबू पैदा करते हैं.
दूसरे वो, जो ठीक से ब्रश नहीं करते- ब्रश तो कर लेते हैं, लेकिन जीभ साफ नहीं करते, दांतों के बीच में खाना फंसा रह जाता है. वही खाना सड़कर बदबू मारने लगता है.
मुंह से बदबू आने के अन्य कारण-
- प्याज, लहसुन जैसे सल्फर वाली चीजें खाने से
- पानी कम पीने से
- पेट खराब होने
- कब्ज होने
- टेंशन लेने से भी मुंह से बदबू आती है.
यहां देखें पोस्ट-
मुंह की बदबू कैसे दूर करें-
- पानी पीजिए- जो लोग दिनभर में 2-3 गिलास पानी पीते हैं, उनके मुंह से बदबू जरूर आएगी. पानी मुंह की सफाई करता है. लार बनाता है. मुंह में जो बैक्टीरिया हैं, उनको बहा देता है. दिन में 8-10 गिलास पानी पीजिए.
- साफ खाना खाइए- जंक फूड, ज्यादा मसालेदार, ज्यादा तला हुआ खाना पेट में गैस बनाता है.
- सेब खाइए- सेब को नेचुरल टूथब्रश कहा जाता है. सेब को चबा-चबाकर खाने से दांतों पर जमी गंदगी साफ हो जाती है. लार ज्यादा बनती है. मुंह फ्रेश हो जाता है.
- टेंशन लेना बंद कीजिए- जब हम टेंशन में होते हैं, तो मुंह सूख जाता है. लार बनना बंद हो जाती है और सूखे मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. योगी जी कहते हैं, टेंशन मत लीजिए. रोज 10 मिनट प्राणायाम कीजिए.
- पुदीना खाएं- 4-5 पुदीने की पत्तियां चबा लीजिए. पुदीना मुंह को तुरंत फ्रेश कर देता है.
ये भी पढ़ें- रोज दूध पीने से क्या होता है? जानें फायदे और पीने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं