Pasine Ki Badboo Ka Ilaj: गर्मियों का मौसम आने वाला है और इसी के साथ पसीने से जुड़ी समस्याएं भी. इस मौसम में ज्यादा मेहनत किए बिना भी शरीर से पसीना आना सामान्य है, लेकिन अगर पसीने में बदबू आने लगे, तो आत्मविश्वास कम हो सकता है. फिर चाहें ऑफिस हो, कॉलेज हो, सड़क या भीड़-भाड़ वाली जगह, किसी के भी सामने खड़े होने में शर्म आ सकती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और राहत पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जो असरदार साबित हो सकते हैं.

गर्मियों में पसीने की बदबू को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
फिटकरी का इस्तेमाल करें: फिटकरी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है. नहाने के बाद बगल में थोड़ा सा फिटकरी चूर्ण लगाने से पसीने को तो नहीं रोकता, लेकिन उसकी बदबू को बनने से रोका जा सकता है. कई लोग इसे प्राकृतिक एंटी-पर्सपिरेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं.

बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं: बेकिंग सोडा पसीने को सोखने और बदबू को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है. अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं, तो आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बगल में लगाएं. यह प्राकृतिक डियोड्रेंट की तरह काम करता है और दिन भर ताज़गी भी बनाए रखता है. अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर लगाएं.

गुलाबजल लगाएं: गुलाबजल केवल स्किन को नहीं बेहतर रखता, बल्कि पसीने के कारण आ रही बदबू से भी राहत दिलाने में मदद करता है. इसे कॉटन से बगल में लगाए या स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें. यह हल्की खुशबू छोड़ता है और बैक्टीरिया को भी कम करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से पसीने की बदबू काफी घट सकती है.
इसे भी पढ़ें: बासी मुंह मेथी का पानी पीने से क्या होता है, यहां जानें किन लोगों को जरूर पीना चाहिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं