विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 की रफ्तार से नहीं दौड़ पाएगी कार, आज रात से बदलेगी स्पीड लिमिट, 2 महीने तक रहेगा लागू

Yamuna Expressway Speed ​​Limit Change: कोहरे की वजह से सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर भी गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है. नई स्पीड लिमिट को आज रात 12 बजे यानी 25 नवंबर से लागू किया जा रहा है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 की रफ्तार से नहीं दौड़ पाएगी कार, आज रात से बदलेगी स्पीड लिमिट, 2 महीने तक रहेगा लागू
Yamuna Expressway Speed ​​limit change
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटाई गई है.
  • 100 की बजाए अब 75 किमी की रफ्तार से ही चलेगी गाड़ी.
  • स्पीड लिमिट 25 नवंबर से दो महीने तक प्रभावी रहेगी.

Yamuna Expressway Speed ​​Limit Change: ठंड की वजह से घना कोहरा सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बनती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को घटाया जा रहा है. हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट को कम किया गया है. वहीं अब कोहरे की वजह से सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर भी गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है. नई स्पीड लिमिट को आज रात 12 बजे यानी 25 नवंबर से लागू किया जा रहा है.

यह नई व्यवस्था दो महीने 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी, जिसके बाद मौसम की स्थिति के आधार पर सामान्य गति सीमा बहाल की जा सकेगी.

यमुना एक्सप्रेसवे पर नई स्पीड लिमिट

संशोधित नियम के तहत एक्सप्रेसवे पर कारों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला किया है कि 25 नवंबर से 15 फरवरी तक 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का नियम लागू रहेगा. सर्दियों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम हो जाती है, जिससे आगे चल रहे वाहनों का समय पर अनुमान लगाना मुश्किल होता है और तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से टकराव का खतरा बढ़ जाता है.

दिल्ली-एनसीआर से आगरा, लखनऊ और बिहार की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में निजी व व्यावसायिक वाहन जैसे कार, बस और ट्रक इस मार्ग से गुजरते हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गति सीमा घटाने का यह कदम अहम माना जा रहा है.

प्रमुख एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट

एक्सप्रेसवे का नाम

कार

यात्री बस

मालवाहक वाहन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा 50 किमी/घंटा
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा 50 किमी/घंटा
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा 50 किमी/घंटा
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा 50 किमी/घंटा
गंगा एक्सप्रेसवे 80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा 50 किमी/घंटा

लोगों तक जानकारी पहुंचाने का दिया गया निर्देश

यूपीडा ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को स्पीड लिमिट में कमी के साथ सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं भी तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है. वहीं टोल प्लाजा पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों को सावधानियों की जानकारी दी जाएगी. शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में टोल प्लाजा पर वाहनों के सुचारु आवागमन और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानियां

सुरक्षित सफर के लिए चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के साथ कुछ अहम एहतियात बरतने की सलाह दी गई है:

कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें और यदि सफर जरूरी हो तो हेडलाइट तथा फॉग लैंप का उपयोग करें.

आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें.

एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा के संकेत बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनका चालकों को सख्ती से पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें | 20 साल में बदलेगा यूपी, बुलेट ट्रेन-नमो भारत संग लखनऊ जैसे 10 ग्लोबल सिटी बनेंगी, 2047 का मास्टर प्लान तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna Expressway Speed Limit, Yamuna Expressway Speed Limit Rules, Yamuna Expressway News, Expressway Speed Limit In Winter, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com