How to Make Carrot Jam At Home: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बाजार और ठेलों पर गाजर दिखना शुरू हो जाती है. अधिकतर लोगों को गाजर का हलवा बहुत ज्यादा पसंद आता है. लेकिन अगर आप गाजर का हलवा और गाजर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप गाजर से बना स्वादिष्ट जैम ट्राई कर सकते हैं. घर पर बना गाजर का जैम न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि इसे ब्रेड, टोस्ट, पराठे या रोटी के साथ भी खाया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है और ये लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. इसका स्वाद ऐसा होगा कि बच्चे भी खाने के लिए बार-बार मांगेंगे. आइए जानते हैं घर पर गाजर का जैम बनाने की रेसिपी. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @Meenakshiskitchen नाम के चैनल से शेयर की गई है.
गाजर का जैम बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 किलो गाजर
- 300 ग्राम चीनी
- 1 कप पानी
- 1 नींबू का रस
कैसे बनाएं गाजर का जैम?
गाजर का जैम बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद ऊपर और नीचे का हिस्सा काटकर गाजर को कद्दूकस कर लें.
अब कद्दूकस की हुई गाजर को एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में डालें. इसमें 1 कप पानी मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाना शुरू करें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गाजर बराबर पकती रहे.
जब गाजर पूरी तरह सोफ्ट हो जाए और पानी सूखने लगे, तब इसमें चीनी डाल दें. चीनी डालने के बाद मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं. धीरे-धीरे चीनी पिघलने लगेगी और जैम का मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा.
मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं. कुछ देर बाद गाजर पूरी तरह गल जाएगी और मिश्रण स्मूद हो जाएगा. अगर आप बिल्कुल चिकना जैम चाहते हैं तो इस स्टेज पर मिश्रण को हल्का मैश भी कर सकते हैं.
जब जैम गाढ़ा होकर तैयार होने लगे, तब इसमें एक नींबू का रस डालें. नींबू का रस स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ चीनी को क्रिस्टल बनने से रोकने में भी मदद करता है. अब इसे 5 मिनट और पकाएं.
इसके बाद गैस बंद कर दें और जैम को पूरी तरह ठंडा होने दें.
कैसे करें स्टोर?
ठंडा होने के बाद गाजर के जैम को साफ और कांच के जार में भर लें. जार को फ्रिज में स्टोर करें. सही तरीके से तैयार और स्टोर किया गया जैम 3 से 4 महीने तक सही रह सकता है.
यह भी पढ़ें: आलू गोभी मटर की सूखी सब्जी कैसे बनाएं? हलवाई जैसी आलू गोभी मटर की सूखी चटपटी सब्जी बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें: मेथी प्याज का लच्छा पराठा ऐसा कि खाते रह जाओगे, हर कोई बार-बार बनाने की करेगा डिमांड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं