क्या आप भी बीमार पड़ते ही सबसे पहले दवा की दुकान की तरफ भागते हैं. क्योंकि छोटी-सी खांसी हो, पेट में गैस हो, नींद न आ रही हो, तो भी हममें से ज्यादातर लोग गोली खा लेते हैं. लेकिन कभी अपने किचन में झांक कर देखा है? आपके किचन में ही 20 बीमारियों का इलाज छुपा है. हल्दी, जीरा, अजवाइन, मखाना, बादाम, ये सब सिर्फ मसाले नहीं हैं, ये दवा भी हैं. हमारी दादी-नानी इन्हीं चीजों से इलाज करती थीं. तो चलिए जानते हैं किस बीमारी में कौन सी चीज खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.
यहां देखें पोस्ट-
20 बीमारियों के लिए 20 चीजें-
1. थकान- (मखाने खाएं)
दिनभर काम करके शरीर थक जाते हैं, तो ऐसे में मुट्ठी भर भुने हुए मखाने खा लीजिए. मखाने में प्रोटीन और कैल्शियम होता है. ये थकान को दूर करके तुरंत एनर्जी देता है.
2. पेट गैस- (अजवाइन)
खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है, गैस बनती है. एक चुटकी अजवाइन चबाकर गुनगुना पानी पी लीजिए.
3. नींद की कमी- (गुनगुना दूध और जायफल)
रात को नींद नहीं आती, करवटें बदलते रहते हैं. सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में चुटकी भर जायफल डालकर पीजिए.
4. फटी त्वचा- (सरसों तेल लगाएं)
सर्दी में हाथ-पैर, एड़ियां फट जाती हैं. रात को सोने से पहले सरसों के तेल से मालिश कीजिए.
5. याददाश्त- (बादाम और अखरोट)
भूलने की आदत हो गई है, दिमाग कमजोर लग रहा है. रोज सुबह 5 भीगे बादाम और 2 अखरोट खाइए.
6. सर्दी-खांसी- (गुनगुने पानी से गरारे)
गला खराश कर रहा है, खांसी आ रही है. दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी से गरारे कीजिए.
7. ब्लड प्रेशर- (चुकंदर का जूस)
बीपी ऊपर-नीचे रहता है. रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीजिए.
8. पाचन- (जीरा-धनिया पानी)
खाना ठीक से पचता नहीं, भारीपन रहता है. रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच धनिया भिगो दीजिए. सुबह छानकर पी लीजिए.
9. तेज धड़कन- (बेल जूस या गुड़ पानी)
अचानक दिल जोर से धड़कने लगता है, घबराहट होती है. ऐसे में बेल का जूस पीजिए या एक गिलास पानी में थोड़ा गुड़ घोलकर पीजिए.
10. थायराइड- (अलसी के बीज खाएं)
थायराइड में वजन बढ़ना, थकान रहना आम है. रोज एक चम्मच भुनी हुई अलसी के बीज खाइए.
11. डिहाइड्रेशन- (नारियल पानी)
उल्टी-दस्त के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है. एक गिलास नारियल पानी पीजिए.
12. सूजन- (चेरी खाएं)
शरीर में कहीं भी सूजन है, जोड़ों में सूजन है. चेरी खाइए.
13. कब्ज- (सेंधा नमक का पानी)
सुबह उठते ही गुनगुने पानी में चुटकी भर सेंधा नमक डालकर पीजिए.
14. जोड़ों का दर्द- (हल्दी-शहद)
घुटनों में दर्द, जोड़ों में अकड़न. एक चम्मच हल्दी में आधा चम्मच शहद मिलाकर खाइए.
15. मुंह की बदबू- (फलों का मिश्रण)
रोज सेब, संतरा, अमरूद जैसे फल खाइए. ये मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके बदबू को दूर करते हैं.
16. ब्लड शुगर- (दालचीनी पाउडर)
शुगर बढ़ी हुई रहती है. खाने के ऊपर से चुटकी भर दालचीनी पाउडर छिड़ककर खाइए.
17. दिल- (जामुन और बेरीज)
दिल को मजबूत रखना है. जामुन, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे बेरीज खाइए.
18. पेट का दर्द- (पुदीना पत्तियां)
पेट में मरोड़, हल्का दर्द हो रहा है. 4-5 पुदीने की पत्तियां चबा लीजिए या पुदीने की चाय पी लीजिए.
19. पेट की गैस- (ताजे नींबू का रस)
खट्टी डकारें आ रही हैं, पेट में गैस बन रही है. गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीजिए.
20. मांसपेशियों का दर्द- (सैल्मन मछली)
जिम के बाद या काम के बाद मांसपेशियों में दर्द होता है. हफ्ते में 2 बार सैल्मन मछली खाइए.
ये भी पढ़ें- सुबह पेट ठीक से नहीं होता साफ? वैद्य राजेश कपूर ने बताए पेट की गंदगी को साफ करने के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं